दिल्ली चुनाव 2025 में कालकाजी सीट मुख्यमंत्री आतिशी ने जीत लिया है। भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने उन्हें कड़ी टक्कर दी। 

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम शनिवार को आए। दिल्ली की मुख्यमंत्री और आप नेता आतिशी कालकाजी सीट से चुनाव जीत गईं हैं। आतिशी को 52154 वोट मिले। उन्होंने 3521 वोट से भाजपा के रमेश बिधूड़ी को हराया। रमेश बिधूड़ी को 48633 वोट मिले। कांग्रेस नेता अलका लांबा को 4392 वोट मिले। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पोस्ट ग्रेजुएट आतिशी के खिलाफ 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं। 43 साल की आतिशी ने अपनी संपत्ति 76,93,374 रुपए बताई है। उनपर कर्ज नहीं है। अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले में जेल जाने के बाद इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद आतिशी को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाया गया।

2020 के विधानसभा चुनाव में आतिशी ने कालकाजी विधानसभा सीट पर भाजपा के धरमबीर सिंह को करीब 11 हजार वोटों से हराया था। आतिशी को 55897 वोट मिले थे। यह सीट 2015 के चुनाव में आप ने और 2013 के चुनाव में शिरोमणि अकाली दल ने जीती थी।

यह भी पढ़ें- Jangpura Seat: 'आप' के नंबर 2 मनीष सिसोदिया की हार के 3 बड़े कारण

कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम, दलित, पिछड़े वर्ग और जनरल वर्ग के मतदाताओं की संख्या अच्छी है। यहां दलित चुनाव परिणाम प्रभावित करते हैं। आप ने दलित, ओबीसी और मुस्लिम समुदाय को साथ लाकर पिछले दो चुनाव में यहां जीत हासिल की है। भाजपा ने चुनाव में यहां पूरी मेहनत की है। वहीं, कांग्रेस ने वोट पाने के लिए दम लगाया है।

यह भी पढ़ें- Delhi Election Results: अरविंद केजरीवाल को हराने वाला भाजपा का वो दिग्गज नेता कौन?