आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली वालों को खुश करने के लिए तरह-तरह की योजनाएं लेकर आ रहे हैं। साथ ही नई-नई चीजों को लेकर अनाउंसमेंट कर रहे हैं। अब उन्होंने पानी के बिल को लेकर बड़ी अनाउंसमेंट की है।

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव जल्दी फरवरी महीने में होने जा रहे हैं। उसको लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियां करने में जुटी हुई है। आम आदमी पार्टी नेता इस मामले में किसी भी तरह से पीछे नहीं हट रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली वालों को खुश करने के लिए तरह-तरह की योजनाएं लेकर आ रहे हैं। साथ ही नई-नई चीजों को लेकर अनाउंसमेंट कर रहे हैं। अब दिल्ली वालों को राहत पहुंचाते हुए अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ी घोषणा की है, जिन लोगों के पानी के बिल गलत आते हैं वो माफी कर दिए जाएंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अरविंद केजरीवाल ने लोगों से कहा है कि वो गलत पानी के बिलों को न भरे।। चुनाव के बाद उनके गलत बिला माफ कर दिए जाएंगे। अरविंद केजरीवाल ने आगे अपनी बात रखते हुए कहा कि दिल्ली में हमारी सरकार पिछले 10 सालों से लोगों को मुफ्त में पानी उपलब्ध करवा रही है। 12 लाख से अधिक परिवारों को मुफ्त पानी की सुविधा प्राप्त हो रही है, लेकिन मेरे जेल जाने के बाद, मुझे नहीं पता कि इन लोगों ने क्या किया। उन्होंने कुछ तो गलत किया और लोगों को हर महीने हजारों और लाखों रुपये का पानी का बिल आना शुरू हो गया।

चुनाव के बाद केजरीवाल उठाएंगे ये बड़ा कदम

इसक अलावा अरविंद केजरीवाल ने आगे अपनी बात में कहा,' मैं सार्वजनिक रूप से और आधिकारिक तौर पर घोषणा करना चाहता हूं कि जिन लोगों को लगता है कि उनके बिल गलत हैं। उन्हें अपने पानी के बिल का भुगतान करने की जरूरत नहीं है। उन्हें इंतजार करना चाहिए। चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी सरकार बनाएगी और हम उनके गलत बिल माफ करवाएंगे। यह मेरा सभी लोगों से वादा है, यह मेरी गारंटी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी अबतक कई सारी योजनाएं लोगों के बीच ला चुकी हैं, जिसमें बुजुर्ग, बच्चों और महिलाओं को ध्यान में रखा गया है।

ये भी पढ़ें-

सनकी छात्र ने विवाद के चलते छात्र को घोंपा चाकू, लड़ाई ने लिया खतरनाक रूप

केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में युवक का दर्द, BJP का पलटवार