दिल्ली विधानसभा चुनाव में शकूर बस्ती सीट पर कड़ी टक्कर हुई। सत्येंद्र जैन चुनाव हार गए हैं। भाजपा के करनैल सिंह को जीत मिली है।

Delhi Assembly Elections 2025:दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार को आए। चर्चित सीटों की बात करें तो इनमें से एक शकूर बस्ती है। यहां से आप के सीनियर नेता सत्येंद्र जैन को हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें 20998 वोटों से हार मिली। जैन को 35871 वोट मिले। भाजपा के करनैल सिंह ने 56869 वोट पाकर चुनाव जीता। कांग्रेस के सतीश कुमार लूथरा को 5784 वोट मिले।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शकूर बस्ती सीट से भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों की छवि साफ है। उनके खिलाफ एक भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। वहीं, आप के सत्येंद्र जैन के खिलाफ 14 केस दर्ज हैं। ग्रेजुएट प्रोफेशनल सत्येंद्र जैन ने अपनी संपत्ति से ज्यादा कर्ज बताया है। उनकी संपत्ति 8.83 करोड़ रुपए। वह 13.32 करोड़ रुपए से अधिक के कर्जदार हैं। भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें लंबे समय तक दिल्ली के तिहाड़ जेल में रहना पड़ा है।

यह भी पढ़ें- New Delhi Seat: क्यों हार गए अरविंद केजरीवाल, जानें 5 बड़े कारण

2020 और 2015 के विधानसभा चुनाव में सत्येंद्र जैन ने शकूर बस्ती सीट से जीत दर्ज की थी। 2020 में उन्हें 51,165 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे भाजपा के एस.सी. वत्स को 43,573 वोट मिले थे। कांग्रेस प्रत्याशी देव राज अरोड़ा 3,382 वोट पा सके थे। 2015 के चुनाव में सत्येंद्र जैन ने 51,530 वोट लाकर जीत दर्ज की थी। भाजपा के वत्स को 48,397 और कांग्रेस उम्मीदवार चमन लाल वर्मा को 4812 वोट मिले थे।

यह भी पढ़ें- Delhi Election Results: अरविंद केजरीवाल को हराने वाला भाजपा का वो दिग्गज नेता कौन?