दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 11 नाम शामिल हैं, जिसमें पार्टी में नए शामिल हुए नेताओं को प्राथमिकता दी गई है।

नई दिल्ली। दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसको लेकर पहले से सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों जुट गई हैं। इसी संदर्भ में बिना देरी करें आम आदमी पार्टी की तरफ से उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी गई है, जिसमें 11 नाम शामिल है। विधानसभा चुनाव के लिए पहली उम्मीदवार की लिस्ट जारी करने से पहले राजनीतिक मामलों को लेकर समिति की बैठक बुलाई गई। कई चीजों पर चर्चा करने के बाद ही लिस्ट को जारी किया गया। इस लिस्ट में उन नेताओं को पहले जगह देने की कोशिश की गई है, जोकि दूसरी पार्टियां छोड़कर उनके साथ शामिल हुए हैं। इस लिस्ट में कांग्रेस से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए वीर सिंह धींगान, सुमेश शौकीन और जुबैर चौधरी का नाम भी शामिल है। वहीं, बीजेपी के तीन नेताओं को भी इस लिस्ट में जगह मिली है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहली लिस्ट जो जारी की गई है उसमें उम्मीदवारों की लिस्ट कुछ इस तरह से हैं यहां-

  • बदरपुर से राम सिंह नेता जी उम्मीदवार होंगे।
  • सीलमपुर से जुबैर चौधरी AAP उम्मीदवार होंगे।
  • सीमापुरी से वीर सिंह धींगान चुनाव लड़ेंगे।
  • घोंडा से गौरव शर्मा चुनाव लड़ेंगे।
  • करावल नगर से मनोज त्यागी AAP प्रत्याशी होंगे।
  • मटियाला से सुमेश शौकीन AAP के उम्मीदवार होंगे।
  • छतरपुर से ब्रह्मा सिंह तंवर चुनाव लड़ेंगे।
  • किराड़ी से अनिल झा AAP उम्मीदवार होंगे।
  • विश्वास नगर से दीपक सिंघला चुनाव लड़ेंगे।
  • रोहतास नगर से सरिता सिंह AAP उम्मीदवार होंगी।
  • लक्ष्मी नगर से BB त्यागी AAP उम्मीदवार होंगे।

कांग्रेस और आप पार्टी के बीच शीत युद्ध?

दिल्ली के विधानसभा चुनाव होने से पहले कांग्रेस और आप पार्टी के बीच घमासान शीत युद्ध देखने को मिल रहा है। ऐसा इसीलिए क्योंकि पिछले कुछ वक्त से आप और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित और कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव अपने अलग ही तेवर दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस अकेले ही चुनाव लड़ने के इरादे में दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़ें-

Delhi Gold-Silver Rate: दिल्ली में सोना हुआ महंगा, क्या अब जेब होगी ढीली?

दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस हुई सख्त, लागू किया वाहनों के लिए नया नियम