दिल्ली चुनाव में यमुना प्रदूषण फिर मुद्दा बना। आप ने भाजपा पर जहर मिलाने का आरोप लगाया, लेकिन खुद के 10 साल के कार्यकाल पर सवाल। क्या यमुना में फिर डुबकी लगा पाएंगे?

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) के चलते यमुना नदी फिर राजनीतिक दलों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। यमुना नदी में प्रदूषण को लेकर पार्टियों द्वारा एक-दूसरे पर कीचड़ उछाला जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी आप ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर यमुना के पानी में जहर मिलाने का आरोप लगाया है। हालांकि आप के पास इसका जवाब नहीं है कि 10 साल के शासन काल में उसने नदी के पानी को साफ रखने के लिए क्या किया।

एक वक्त था जब दिल्ली में यमुना नदी सुंदर दिखती थी। लोग इसके किनारे पिकनिक मनाने जाते थे। पर्व-त्योहार पर इसके पानी में डुबकी लगाते थे। आज यह नदी से नाला बन गई है। youtube चैनल Know The Nation ने यमुना नदी की दुर्दशा पर रिपोर्ट पब्लिश किया है और सवाल उठाया है कि क्या लोग दिल्ली में यमुना के पानी में डुबकी लगा पाएंगे?

यह भी पढ़ें- EC ने मांगे जहर मिलाने के सबूत, केजरीवाल का जवाब- हिम्मत है तो पिएं ये पानी