मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में सपरिवार करवाचौथ की पूजा-अर्चना की। उन्होंने सुहागिनों को शुभकामनाएं देते हुए प्रेम, सौभाग्य और समृद्धि की कामना की।
दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने करवाचौथ के अवसर पर मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में सपरिवार विधिवत पूजा-अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने करवाचौथ पर्व को पति-पत्नी के बीच अटूट प्रेम, आपसी विश्वास और समर्पण का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपराओं को जीवंत करता है।
करवाचौथ प्रेम और विश्वास का प्रतीक : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री ने कहा कि करवाचौथ का पर्व पति-पत्नी के रिश्ते में प्रेम, विश्वास और एक-दूसरे के प्रति समर्पण की भावना को दर्शाता है। भारतीय संस्कृति में इस पर्व का विशेष महत्व है। यह परंपरा पारिवारिक रिश्तों की मजबूती और आपसी जुड़ाव को भी रेखांकित करती है।
सुहागिनों को दी करवाचौथ की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने करवाचौथ के पावन अवसर पर सभी सुहागिनों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि सभी का जीवन प्रेम, सौभाग्य और सुख-समृद्धि से परिपूर्ण रहे।






