Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार रात अवैध निर्माण पर कार्रवाई को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने झुग्गी तोड़ने को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर एफआईआर दर्ज करने के सख्त निर्देश दिए।

Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार देर रात दिल्ली सचिवालय में अवैध निर्माण के खिलाफ चल रही कार्रवाई को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने साफ निर्देश दिए हैं कि झुग्गी तोड़ने को लेकर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। उन्होंने अवैध निर्माण पर हो रही कार्रवाई की समीक्षा के लिए डूसिब, पीडब्लूडी, डीडीए, एमसीडी और जल बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई

रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि जब तक झुग्गीवासियों को पक्का मकान नहीं मिलेगा, तब तक कोई झुग्गी नहीं तोड़ी जाएगी। इसके बावजूद कुछ लोग अफवाहें फैला रहे हैं जो कि बहुत गलत है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है।

यह भी पढ़ें: कश्मीर से जुड़ेगी देश की रेल, PM मोदी देंगे ऐतिहासिक सौगात

सुविधाएं बेहतर करने के लिए 700 करोड़ रुपये का बजट तय

मुख्यमंत्री ने बैठक में सभी विभागों को निर्देश दिए कि झुग्गी बस्तियों में सीवर, पानी की निकासी, पीने का पानी, सड़क, स्ट्रीट लाइट, सामुदायिक शौचालय और कचरा प्रबंधन जैसी जरूरी सुविधाएं जल्द से जल्द मुहैया कराई जाएं।

उन्होंने बताया कि झुग्गियों में सुविधाएं बेहतर करने के लिए सरकार ने 700 करोड़ रुपये का बजट तय किया है। झुग्गी में रहने वाले हर व्यक्ति को सम्मान के साथ जीने का हक है, और सभी बुनियादी सुविधाएं देना सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार का मकसद सिर्फ इलाके का विकास नहीं, बल्कि वहां रहने वालों के जीवन को बेहतर बनाना है।