दिल्ली विधानसभा चुनाव में BJP की शानदार जीत हुई, AAP सत्ता से बाहर हुई है। केजरीवाल समेत कई दिग्गज हारे है। लगातार दिल्ली के तीसरे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का खाता नहीं खुला है।

Delhi Assembly Elections 2025 Results: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार को आए। भाजपा बड़ी जीत मिली और आम आदमी पार्टी करारी हार के साथ सत्ता से बाहर हो गई। इस बीच कांग्रेस के लिए नतीजा पहले की तरह 0 ही रहा। पार्टी एक भी सीट नहीं जीत सकी। उसने कई सीटों पर आप को नुकसान पहुंचाकर न भूलने वाला जख्म जरूर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सबसे चर्चित नई दिल्ली सीट पर आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल चुनाव हार गए। इस हार में भाजपा के साथ ही कांग्रेस का भी रोल रहा। अगर आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन होता और कांग्रेस को जितने वोट मिले उतने आप को मिलते तो केजरीवाल चुनाव जीत जाते। ऐसी स्थिति कई और सीटों पर भी हुई। अरविंद केजरीवाल 4089 वोट से हारे। उन्हें 25999 वोट मिले। चुनाव जीतने वाले भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने को 30088 और तीसरे नंबर पर रहे कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित को 4568 वोट मिले।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिले 6.38% वोट

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को 45.89%, आप को 43.59% और कांग्रेस को 6.38% वोट मिले। चुनाव में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन फीका रहा। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शीला दीक्षित की सरकार के जाने के बाद से दिल्ली में कांग्रेस की स्थिति खराब है। कांग्रेस नेता शीला दीक्षित लगातार 15 साल तक दिल्ली की सीएम रहीं थीं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली चुनाव 2025: मोदी जी ने BJP की जीत को ऐतिहासिक बताया

शनिवार को वोटों की गिनती शुरू हुई तो शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को सिर्फ एक सीट (बादली विधानसभा क्षेत्र) पर बढ़त मिलती दिखी। हालांकि, कुछ राउंड के बाद यह अंतर भी कम हो गया और पार्टी यह सीट भी हार गई। कांग्रेस को 0 सीट मिली है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार कांग्रेस 0 पर आउट हुई है।

यह भी पढ़ें- 'पतन प्रारंभ', केजरीवाल की करारी हार पर Kumar Vishwas का SHOCKING स्टेटमेंट

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने दिल्ली में कई रैलियां की, लेकिन वे पार्टी को जीत नहीं दिला सके। इससे पहले 2020 और 2015 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस को 0 सीट मिली थी। पिछली बार कांग्रेस ने राजधानी में अपना खाता 2013 के चुनावों में खोला था। उस वक्त कांग्रेस को 8 सीटें मिली थीं।