दिल्ली में ठंड बढ़ रही है और प्रदूषण भी चिंता का विषय बना हुआ है। दिल्ली के अलावा कई राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। ऐसे में आने वाले दिनों में मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली में लगातार मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। प्रदूषण के बीच ठंड के कहर ने इस वक्त तांडव मचा रखा है। दिल्ली में ठंड ने दस्तक दे दी है। शाम और सुबह के वक्त लोगों को ठंड का एहसास होना शुरू हो गया है। जल्द ही जबरदस्त सर्दी ठंड इस बार दिल्ली में पड़ने वाली है। मंगलवार के दिन दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री पाया गया है। वहीं, दिल्ली में 28 और 29 नवंबर के दिन येलो अलर्ट तक जारी कर दिया गया है। जबरदस्त कोहरे के बीच लोगों को विजिबिलिटी की परेशानी आगे चलकर हो सकती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिल्ली समेत बाकी राज्यों का हाल

उत्तर प्रदेश में भी दिल्ली जैसा हाल रहने वाला है। मौसम में जल्दी बदलाव देखने को मिलेगा। साथ ही दिल्ली के अंदर तापमान में गिरावट भी देखने को मिल सकती है। हवा का रुख अफगानिस्तान की तरफ से आ रही पश्चिमी विक्षोभ के चलते बदल सकता है। हवा में बदलाव होने के चलते तापमान में गिरावट होने की संभावना है। इसके अलावा बिहार की बात करें तो वहां पर सर्दी ने फिलहला दस्तक नहीं दी है। धूप निकलने के चलते लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। वहीं, कई जिलों में इन दिनों हल्की-हल्की ठंड भी पड़ती दिखाई दे रही है। आने वाले वक्त में ठंड और भी ज्यादा बढ़ सकती है।

दिल्ली के कई क्षेत्रों में क्या है एक्यूआई लेवल जानिए यहां।

- विवेक विहार में एक्यूआई 432।

- रोहिणी में एक्यूआई 432।

- आनंद विहार में एक्यूआई 431।

- सोनिया विहार में एक्यूआई 425।

- अशोक विहार में एक्यूआई 420।

- अलीपुर में एक्यूआई 416।

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई दिल्ली सरकार को फटकार

जानकारी के लिए बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने स्कूल खोले जाने को लेकर आदेश सुनाया था। साथ ही प्रदूषण को लेकर भी सुप्रीम कोर्ट अपनी बात रखते हुए दिखाई दिया। कोर्ट ने आदेश दिया कि दिल्ली में ग्रैप 4 अभी जारी रहेगा। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को भी जमकर फटकार लगाई।

ये भी पढ़ें-

प्रदूषण का कहर: दिल्ली में क्या जल्द खुलेंगे स्कूल? SC ने जारी किया आदेश!

12 साल से तांत्रिक बनकर फरारी काट रहा था हत्या का आरोपी-पुलिस ने ऐसे दबोचा