Delhi New CM Rekha Gupta: बीजेपी ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री घोषित किया है। रेखा वर्तमान बीजेपी की पहली महिला मुख्यमंत्री बनेंगी।

Delhi New CM Rekha Gupta: दिल्ली में बीजेपी की चुनावी जीत के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए कई नाम चर्चा में थे लेकिन कल शाम विधायक दल की बैठक के बाद पार्टी में रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया घोषित कर दिया। 20 फरवरी यानी कि आज रामलीला मैदान में आज शपथ ग्रहण होने वाला है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बीजेपी की इकलौती मुख्यमंत्री बनेंगी रेखा गुप्ता

बीजेपी ने राजधानी दिल्ली के सत्ता में वापसी कर रही है। बता दें कि बता दें कि रेखा गुप्ता वर्तमान बीजेपी की पहली महिला मुख्यमंत्री बनेंगी। इस वक्त देश में केवल पश्चिम बंगाल में एकमात्र महिला सीएम ममता बनर्जी हैं। रेखा गुप्ता से पहले बीजेपी ने आखिरी बार सुषमा स्वराज को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया था लेकिन उसके बाद पार्टी को 27 साल तक सत्ता से बाहर रहना पड़ा। 1998 के चुनाव में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। अब बीजेपी ने दिल्ली में वापसी करते हुए रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री घोषित किया है।

यह भी पढ़ें: 'शीशमहल में नहीं रहूंगी, एक-एक रुपए के...' दिल्ली की CM चुने जाने के बाद रेखा गुप्ता ने कही ये बात

आज रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी रेखा गुप्ता

8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी को 70 में से 48 सीटें मिली थी। चुनाव परिणाम के बाद से ही मुख्यमंत्री पद के लिए कई बड़े नाम चर्चा में थे, लेकिन पार्टी ने स्पष्ट किया था कि दिल्ली का नया सीएम किसी विधायक को ही बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री पद की घोषणा में हो रही देरी को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार सवाल उठा रही थी। आखिरकार, बीजेपी ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बना दिया है।