दीवाली के बाद दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ है। बुधवार सुबह दिल्ली का AQI 299 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। सरकार प्रदूषण कम करने के लिए सड़कों पर पानी का छिड़काव कर रही है, हालांकि कई इलाकों में हवा अभी भी 'बेहद खराब' बनी हुई है।

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की हवा में बुधवार सुबह हल्की राहत देखने को मिली। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के सुबह 7 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 299 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। रविवार को दीवाली के बाद दिल्ली की हवा काफी खराब हो गई थी। गिरते तापमान और हल्की धुंध ने प्रदूषण के असर को और बढ़ा दिया है। दिल्ली सरकार प्रदूषण से निपटने के लिए सड़कों पर पानी का छिड़काव करवा रही है, ताकि धूल के कणों (particulate matter) को कम किया जा सके।

CPCB के मुताबिक, दिल्ली के कई इलाकों में अभी भी हवा 'बेहद खराब' है। छावला में सबसे ज्यादा 396 एक्यूआई रहा। इसके अलावा चांदनी चौक (379), डीटीयू (375), आईआईटी दिल्ली (375), नॉर्थ कैंपस (374), आईटीओ (367), बुराड़ी क्रॉसिंग (362), पूसा (359), एनआईएच नरेला (352), एनएसयूटी जाफरपुर (351), एनएसआईटी द्वारका (350), सीआरआरआई मथुरा रोड (348), पंजाबी बाग (341), जेएनयू (339), आया नगर (337), तालकटोरा गार्डन (331), विवेक विहार (326), सिरीफोर्ट (321), वजीरपुर (321), जहांगीरपुरी (320), बुराड़ी (315), बदरपुर (312), मुंडका (305), आनंद विहार (304), बवाना (304) और आर के पुरम में एक्यूआई 300 दर्ज किया गया।

कुछ इलाकों में हवा 'खराब' श्रेणी में रही। रोहिणी और अशोक विहार में 298, द्वारका-सेक्टर 8 में 295, झरोदा कलां में 289, इग्नू मैदान गढ़ी में 287, आईजीआई एयरपोर्ट (T3) में 282, अलीपुर में 279 और उत्तम नगर में 259 एक्यूआई दर्ज हुआ। आईएमडी लोधी रोड का एक्यूआई सबसे कम 203 रहा, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। ग्रेटर नोएडा और नोएडा में एक्यूआई क्रमशः 240 और 278 रहा, जो 'खराब' श्रेणी में है। गुरुग्राम की हवा भी 292 एक्यूआई के साथ 'खराब' रही।

इससे एक दिन पहले, मंगलवार सुबह 7 बजे दिल्ली का एक्यूआई 307 ('बेहद खराब') था। सोमवार को तो कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार चला गया था और पूरी दिल्ली में स्मॉग की चादर बिछी थी।
दिल्ली सरकार लगातार प्रदूषण कंट्रोल के लिए पानी छिड़कने जैसे कदम उठा रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, सुबह दिल्ली का तापमान 20.0°C रहा और धूप खिली रही। CPCB के अनुसार, एक्यूआई 0-50 'अच्छा', 51-100 'संतोषजनक', 101-200 'मध्यम', 201-300 'खराब', 301-400 'बेहद खराब' और 401-500 'गंभीर' माना जाता है।