दिल्ली के विश्वास नगर में मॉर्निंग वॉक के दौरान एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने 6-7 राउंड फायरिंग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नई दिल्ली। दिल्ली में लगातार अपराध के मामले बढ़ते चले जा रहे हैं। दिन हो या फिर रात आज के समय में कोई भी यहां पर सुरक्षित नहीं है। इसका ताजा उदाहरण हमें हाल ही में देखने को मिला है। दिल्ली के शाहदार के विश्वास नगर में सुबह के वक्त कुछ बदमाशों ने एक कारोबारी की हत्या कर दी। ये सब उस वक्त हुआ जब कारोबारी सुबह के वक्त मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। उस वक्त बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। इस दौरान वो बुरी तरह से घायल हो घए और उन्हें तुंरत ही हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच में जुट गई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फायरिंग में मारे जाने वाले व्यक्ति का नाम सुनील बताया जा रहा है। उनकी उम्र 52 साल बताई जा रही है। उन्हीं गोली तब मारी गई जब वो यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पेक्स से मॉर्निंग वॉक करके वापस अपने घर स्कूटी से जा रहे थे। तभी दो बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और गोली बरसाना शुरू कर दिया। पुलिस इस मामले को सुलझाने में सीसीटीवी का सहारा ले रही है। ताकि आरोपियों को जल्दी से जल्दी पकड़ा जा सकें। 

6 से 7 बार की राउंड फायरिंग

कारोबारी को अपना निशाना बनाते हुए बदमाशों ने एक नहीं बल्कि 6 से 7 बार राउंड फायरिंग की। इस हमले में कारोबारी बुरी तरह से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उनकी मदद की और इस बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है कि इस वारदात के पीछे की क्या वजह है? मृतक के शव को फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस ने बदमाशों को जल्द से जल्द पकड़ने की भी बात कही है। परिजनों से इस बारे में पूछताछ की जा रही है।