दिल्ली-एनसीआर में मौसम लगातार बदलता जा रहा है। ऐसे में आने वाले वक्त में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जानिए किस तरह से रहने होगा आपको अलर्ट।

नई दिल्ली। दिल्ली में गुरुवार के दिन हुई बारिश ने लोगों की हालत खराब कर दी। मौसम विभाग ने आज भी बारिश होने की आंशका जारी की है। हल्की बारिश भी आज होने वाली है। मौसम विभाग ने 17 से लेकर 19 जनवरी तक येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में कोहरा और ठंड अब भी लोगों की परेशानी बढ़ रहा है। शु्क्रवार के दिन सुबह 6 बजे दिल्ली का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अलावा भी कई जगहों पर कोहर ने सबकी हालत खराब की हुई थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मौसम विभाग की माने तो शुक्रवार के दिन कई जगहों पर कोहरा रहने की उम्मीद जताई है, जिससे विजिबिलिटी पर गहरा असर पड़ सकता है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक बताया जा रहा है। इसके अलावा हवा की रफ्तार 8 किलोमीटर प्रति घंटा और हवा में नमी 96 प्रतिशत रह सकती है। इसके चलते ट्रेन और फ्लाइट की आवजाही पर गहरा असर पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें-

दिल्ली चुनाव: BJP ने खोले अपने सारे पत्ते, जानिए 68 सीटों पर कौन लड़ेगा चुनाव?

शीत लहर के चलते लोगों की हालत हुई खराब

इसके अलावा केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शुक्रवार के दिन सुबह 6:30 बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 295 दर्ज किया गया था। वहीं, एनसीआर की बात करें तो फरीदाबाद में 166, गुरुग्राम में 211, गाजियाबाद में 258, ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 236 दर्ज हुआ है। वैसे देखा जाए तो दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा,पंजाब और चंड़ीगढ़ में बारिश से लोगों की हालत खराब हो गई है। बारिश का सिलसिला इस वक्त थमने का नाम नहीं लेने वाला है। उत्तर भारत शीत लहर की चपेट में आ रहा है, जिसकी वजह से दिल्ली समेत कई राज्य प्रशासन ने निजी और सरकारी स्कूलों को शारीरिक कक्षाओं के लिए बंद करने का निर्देश जारी किया है। नोएडा के स्कूलों में नर्सरी से 8वीं तक की कक्षाएं 17 जनवरी तक निलंबित कर दी गई हैं। जबकि क्लास 9 से 11 को हाइब्रिड मोड में शिफ्ट किया जाने वाला है।

ये भी पढ़ें-

सेलिब्रिटी बन गई दुकान में काम करने वाले की बेटी, शादी में शामिल हुए वीवीआईपी