DUSU चुनाव में ABVP को बड़ी जीत मिली है। आर्यन मान ने अध्यक्ष पद जीत लिया है। उन्हें 28,841 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रही NSUI उम्मीदवार जोसलिन नंदिता चौधरी को 12,645 वोट मिले।

DUSU Polls: DUSU (Delhi University Students’ Union) के चुनाव में ABVP को बड़ी जीत मिली है। RSS का समर्थन वाले छात्र संगठन ABVP के आर्यन मान ने कांग्रेस से जुड़े NSUI उम्मीदवार जोसलिन नंदिता चौधरी को 16,000 से अधिक मतों से हराकर DUSU अध्यक्ष पद जीत लिया है। 2025 में हुए चुनाव में NSUI के रौनक खत्री ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीता था। कांग्रेस समर्थित इस छात्र संगठन ने संयुक्त सचिव पद भी जीता था। एबीवीपी ने उपाध्यक्ष और सचिव पद पर जीत हासिल की थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

DUSU चुनाव में ABVP के आर्यन मान को मिले 28,841 वोट

DUSU चुनाव में ABVP के आर्यन मान को 28,841 वोट मिले। वहीं, दूसरे नंबर पर रहीं एनएसयूआई की जोसलिन को 12,645 वोट मिले। चार पदों में से एबीवीपी ने तीन पदों (अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव) पर जीत हासिल की। उपाध्यक्ष पद पर ABVP उम्मीदवार की हार हुई।

यह भी पढ़ें- Delhi SIR: दिल्ली में वोटर लिस्ट जांच शुरू, वेबसाइट पर अपलोड हुई 2002 की मतदाता सूची

ABVP के कुणाल चौधरी और दीपिका झा सचिव और संयुक्त सचिव चुने गए। वहीं, NSUI के राहुल झांसला ने उपाध्यक्ष पद जीता। DUSU चुनाव में गुरुवार को लगभग 40% मतदान हुआ। बता दें कि DUSU चुनाव पर पूरे देश की नजर रहती है। इस चुनाव में पिछले कुछ वर्षों में ऐसे नेता सामने आए हैं जो आगे चलकर राजनीति में प्रमुख पदों तक पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें- BMW एक्सीडेंट केस: कोर्ट ने पुलिस को CCTV फुटेज सुरक्षित रखने को क्यों कहा?