पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सेहत खराब हो गई है, जिसके चलते उन्हें गुरुवार के दिन शाम को एम्स हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। आठ बजे उन्हें दिल्ली एम्स के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। हार्ट से जुड़ी उन्हें परेशानी बताई जा रही है। 

नई दिल्ली। देश की एक बड़ी खबर हाल ही में सामने आई है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सेहत खराब हो गई है, जिसके चलते उन्हें गुरुवार के दिन शाम को एम्स हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। आठ बजे उन्हें दिल्ली एम्स के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। ऐसे में लोगों के मन में उनको लेकर चिंता पैदा हो गई है। हॉस्पिटल के आपातकालीन विभाग में उन्हें लाया गया है। उन्हें हॉस्पिटल में क्यों एडमिट करवाया गया है। इस बात की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। खबर है कि उन्हें हार्ट से संबंधित परेशानी बताई जा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

डॉक्टर मनमोहन सिंह का इलाज कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. नितीश नाइक के अंतर्गत किया जा रहा है। पहले भी पूर्व पीएम एम्स में भर्ती हो चुके हैं। 13 अक्टूबर 2021 को वो बुखार की परेशानी के चलते एम्स में भर्ती हुए थे। उनका बुखार तो सही हो गया था, लेकिन कमजोरी के चलते उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 26 सितंबर 1932 को डॉक्टर मनमोहन सिंह का जन्म हुआ था। वो अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत के एक गांव में पैदा हुए थे। अपने जीवन में शिक्षा, अर्थशास्त्र और राजनीति के जरिए उन्होंने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की थी।

मनमोहन सिंह को काम से मिली वाहवाही

1948 में पंजाब विश्वविद्यालय से मैट्रिक की परीक्षा पास की थी। बाद में उन्होंने अर्थशास्त्र में प्रथन श्रेणी ऑनर्स की डिग्री कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से पास की थी। 1971 में वो भारत सरकार से जुड़े और वाणिज्य मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार भी बने थे। 1972 में उन्हें वित्त मंत्रालय का मुख्य आर्थिक सलाहकार बनाया गया था। इसके बाद वो कई बड़े पदों पर काम करते हुए दिखाई दिए थे। डॉ मनमोहन सिंह भारत के वित्त मंत्री रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक व्यापक नीति लागू की थी, जिसे विश्वभर में तारीफ मिली।

ये भी पढ़ें-

AAP की इस मांग से बढ़ेगी कांग्रेस की परेशानी, ममता बनर्जी की दोगुनी होगी खुशी