नोएडा में एक जन्मदिन की पार्टी में दो दोस्तों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। एक लड़के ने दूसरे को चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

नोएडा। दिल्ली-एनसीआर में लगातार अपराध के मामले बढ़ते चले जा रहे हैं। आजकल लोग अपने गुस्से के चलते किसी की भी जान लेने के लिए पूरी तरह से तैयार रहते हैं। छोटी सी छोटी बात को लेकर विवाद इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि हत्या जैसी वारदात को अंजाम दे दिया जाता है। दिल्ली से सटे नोएडा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक बर्थडे पार्टी में कुछ ऐसा हुआ कि सारी खुशियां मातम में बदल गई। एक लड़की के जन्मदिन पर पार्टी के लिए दो लड़के पहुंचे थे। दोनों दोस्त बताए जा रहे थे। पार्टी के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर बुरी तरह लड़ाई हो गई थी। गुस्से में एक लड़के ने दूसरे लड़के को चाकू से गोदकर मार दिया। हमले के दौरान लड़के की मौत हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस मामले में पुलिस में पुलिस ने बताया कि दोनों लड़के किसी लड़की को पसंद किया करते थे। इस चीज को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया और एक लड़के ने दूसरे लड़के पर हमला कह दिया। नोएडा थाना बीटी-दो क्षेत्र में मौजूद एक सोसाइटी में बीती रात के वक्त बर्थडे पार्टी मनाई जा रही थी। इसमें शामिल होने के लिए दो लड़के भी पहुंचे थे। उनका किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। उनमे से एक लड़के ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला बोल दिया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।

लड़के के चक्कर में ली दोस्त की जान

थाना बीटा-दो के प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयाल ने बात बताते हुए कहा कि एक सोसाइटी में रहने वाली युवती के जन्मदिन पर उसके दोस्त जितेंद्र शर्मा और चिराग चौधरी पहुंचे थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। दोनों लड़के अच्छे दोस्त थे। उनका एक कैफे बीटा-दो क्षेत्र में मौजूद है।

ये भी पढ़ें-

दिल्ली में बदमाशों का आतंक, आग ताप रहे बॉडी बिल्डर पर बरसाई 5 गोलियां

महिलाओं के लिए सौगात लेकर आएं केजरीवाल, इतारकर बोले- मैं हूं जादूगर