ग्रेटर नोएडा में 21 अगस्त को हुई निक्की भाटी की दहेज हत्या मामले में नए खुलासे हुए हैं। अस्पताल में गैस सिलेंडर फटने की बात कही गई, लेकिन पुलिस को कोई सबूत नहीं मिले। पति विपिन भाटी और परिवार के सदस्य गिरफ्तार हैं।

Greater Noida Murder Case: 21 अगस्त को ग्रेटर नोएडा में हुई निक्की भाटी की हत्या के मामले में रोज हो नए खुलासे हो रहे हैं। इससे इस हत्याकांड का राज और गहरा हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सबसे बड़ा सवाल है कि क्या निक्की को जिंदा जलाया गया या किसी और वजह से उसकी मौत हुई। निक्की के पति विपिन भाटी और उसके परिवार के लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गैस सिलेंडर फटने से जली निक्की, किसने कही ये बात?

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार निक्की को फोर्टिस अस्पताल में ले जाया गया था। हॉस्पिटल को बताया गया था कि निक्की गैस सिलेंडर फटने से जल गई। अस्पताल ने यही बात पुलिस को बताई। पुलिस ने निक्की के पति के घर की जांच की तो गैस सिलेंडर फटने के कोई सबूत नहीं मिले। ऐसे में पुलिस पता लगा रही है कि अस्पताल को किसने गैस सिलेंडर फटने की झूठी बात बताई। इसकी वजह क्या थी।

क्या निक्की के जलने के समय घर से बाहर था उसका पति?

निक्की हत्याकांड को लेकर कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर कुछ CCTV शेयर किए हैं। इसमें दिख रहा है कि निक्की का पति विपिन भाटी अपने बेटे के साथ कार की सफाई कर रहा है। दावा किया जा रहा है कि जिस समय निक्की जली विपिन घर से बाहर था। पुलिस इन वीडियो और इसके साथ किए जा रहे दावों की सच्चाई का पता लगा रही है। विपिन के फुफेरे भाई मोनू ने बताया है कि घटना के वक्त विपिन घर से बाहर था। घर में सिर्फ निक्की और उसकी बहन थी।

यह भी पढ़ें- Nikki Murder Case: कितनी थी निक्की की कमाई, ससुराल वालों को क्यों चुभी सफलता? खुल गया राज

विपिन के खिलाफ पहले से दर्ज है लड़की की पिटाई का केस

विपिन द्वारा निक्की की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। अब ऐसी जानकारी सामने आई है कि निक्की ने पहले भी महिला के साथ मारपीट की थी। एक लड़की के साथ उसका अफेयर था। उसने उस लड़की को तीन बार पीटा था। इसके चलते उसने जारचा थाने में विपिन के खिलाफ केस दर्ज कराया था।