Delhi News: दिल्ली के हौज काजी में एक बेटे ने कथित तौर पर अपनी 65 साल की मां के साथ दो बार रेप किया। मां ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। 

Delhi News: दिल्ली के हौज काजी इलाके से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां 39 साल के बेटे को उसकी 65 साल की मां के साथ दो बार दुष्कर्म किया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित मां ने बताया कि बेटा यह कहकर अपने अपराध को सही ठहराने की कोशिश कर रहा था कि उसने कई साल पहले उसका अतिरिक्त संबंध होने के शक में यह सजा दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

65 साल की मां के साथ किया दुष्कर्म

पीड़ित महिला अपनी 25 वर्षीय बेटी के साथ शुक्रवार को हौज काजी थाने पहुंची और बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके 39 साल के बेटे ने इस महीने की शुरुआत में उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला धार्मिक यात्रा से लौट रही थी तब बेटे ने इस घटना को अंजाम दिया।

परिवार के साथ हौज काजी इलाके में रहती है महिला

शिकायत के अनुसार, महिला अपने सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी पति, आरोपी बेटे और उनकी छोटी बेटी के साथ हौज काजी इलाके में रहती है। उनकी बड़ी बेटी शादीशुदा है और वह उसी मोहल्ले में रहती है। महिला और उसका परिवार 17 जुलाई को हज यात्रा के लिए सऊदी अरब गए थे। आठ दिन बाद, आरोपी बेटे ने अपने पिता को फोन कर उन्हें जल्दी लौटने के लिए कहा। महिला ने बताया कि बेटे ने कहा कि वह चाहता है कि उसके पति उसे तलाक दे दें।

यह भी पढ़ें: भारत लौटा वतन का सितारा और 140 करोड़ देशवासियों का गौरव, अंतरिक्ष से लौटे Shubhanshu Shukla का दिल्ली में भव्य स्वागत

मां के साथ की थी मारपीट

परिवार 1 अगस्त को दिल्ली लौटा, लेकिन बेटे ने कथित तौर पर मां के साथ मारपीट की। डर के कारण महिला अपनी बड़ी बेटी के पास रहने चली गई। इसके बाद 11 अगस्त को, जब स्थिति और बिगड़ी, महिला वापस अपने घर आई। उसी रात करीब 9.30 बजे, बेटे ने उसे अकेले में बुलाया, कमरे में बंद किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने कहा कि यह सब वह अपने मां के पुराने कामों की सजा देने के लिए कर रहा है।