दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भाजपा के प्रवेश वर्मा ने हरा दिया है।

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट पर सबकी नजर थी। यहां आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को भाजपा के प्रवेश वर्मा ने हरा दिया है। प्रवेश वर्मा को 30088, अरविंद केजरीवाल को 25999 और कांग्रेस के संदीप दीक्षित को 4568 वोट मिले। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2013 के विधानसभा चुनाव से नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल का दबदबा रहा था। 2013 में केजरीवाल ने तीन बार दिल्ली की सीएम रहीं शीला दीक्षित को इस सीट पर हराया था। इसके बाद से वह लगातार यहां का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

2020 में अरविंद केजरीवाल को 46,758 वोट मिले थे। उन्होंने भाजपा के सुनील कुमार यादव को हराया था। 2015 में केजरीवाल ने 57 हजार से ज्यादा वोट लाकर भाजपा प्रत्याशी नूपुर शर्मा को हराया था। प्रवेश वर्मा ने 2025 के चुनाव में इस स्थिति को पलटने के लिए पूरा जोर लगाया है।

यह भी पढ़ें- शकूर बस्ती सीट का रिजल्ट, सत्येंद्र जैन कर रहे कैसा प्रदर्शन

47 साल के प्रवेश वर्मा के खिलाफ 1 केस दर्ज है। पोस्ट ग्रेजुएट प्रवेश वर्मा ने अपनी संपत्ति 115 करोड़ रुपए से अधिक बताई है। उनपर 74.36 करोड़ रुपए से अधिक कर्ज है।