कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वो महिलाओं संग सब्जी मंडी में सब्जियां खरीदते हुए दिखाई दे रहे हैं। वो बढ़ते दामों को लेकर खुलकर बात करते नजर आए हैं। 

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव जल्दी शुरू होने जा रहे हैं। इस चुनाव को लेकर बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टियां जमकर मेहनत करती हुई दिखाई दे रही है। इन सबके बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सब्जियों का दाम पता करने के लिए सब्जी मंडी पहुंlते हुए नजर आएं। मंहगाई को लेकर उन्होंने फिर केंद्र सरकार को घेरने का काम किया है। सब्जी मंडी में घुमने का राहुल गांधी से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राहुल गांधी ने वीडियो शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा,' लहसुन कभी 40 रुपए था, आज 400 रुपए किलो हो गया है। बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया और सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है।' वीडियो में गिरी नगर के सामने हुनमान मंदिर की सब्जी मंडी नजर आ रही है। वीडियो में महिला ये कहती हुई दिखाई दे रही है कि आज हमारा बजट बहुत ज्यादा बिगड़ गया है, सैलरी किसी की भी नहीं बढ़ी है, लेकिन दाम जरूर बढ़ गया है और वो घटने का नाम नहीं ले रहा है। राहुल गांधी भी महिला से सवाल करते हुए दिखाई दे रहे हैं कि वह आज क्या खरीद रही है? इस पर एक महिला बोलती हुई नजर आती है कि वह थोड़ा सा टमाटर, थोड़ा सा प्याज खरीद रही है। ताकि कुछ काम तो चले। यहां देखिए राहुल गांधी से जुड़ा वीडियो यहां।

Scroll to load tweet…

वीडियोज के जरिए छाए रहे राहुल गांधी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राहुल गांधी गृहमंत्री अमित शाह मानहानि केस में 26 जुलाई को सुल्तानपुर कोर्ट पहुंचे थे। उन्होंने इस दौरान अपना काफिला एक मोची की दुकान पर जाकर रुकवाया था। वहां पर उन्होंने एक मोची से बात भी की थी। साथ ही उससे अपनी चप्पल भी सिलवाई। इसके बाद राहुल गांधी ने 4 जुलाई को दिल्ली के गुरु तेगबहादुर नगर में मजदूरों से मुलाकात की है। इससे जुड़ा वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

ये भी पढ़ें-

दिल्ली चुनाव में विजेंदर सिंह रखेंगे कदम, AAP-कांग्रेस को दिखाएंगे पंच

केजरीवाल का बड़ा ऐलान, राजेंद्र नगर में 24 घंटे आएगा पानी, लोगों को मिलेगी राहत