दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच तीखी नोकझोंक जारी। संजय सिंह ने बीजेपी पर झूठ बोलने और दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए निशाना साधा। बढ़ते अपराधों को लेकर चिंता जताई।

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा से पहले आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच जबरदस्त तरीके से टकरार देखने को मिल रही है। इसका असर दिल्ली विधानसभा सत्र के पहले दिन भी देखने को मिला था। दोनों पार्टियों ने एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए। साथ ही कई मुद्दे पर ये दोनों पार्टियां तीखी बहस करती हुई दिखाई दी। इस दौरान आप सांसद के साथ हुई कथित मारपीट का हवाल देते हुए बीजेपी ने आप पार्टी को घेरने की पूरी कोशिश की थी। ऐसे में इन बातों का जवाब आम आदमी पार्टी के सांसज संयज सिंह अपने अंदाज में देखते हुए दिखाई दिए हैं। उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिल्ली की हालत हुई खराब

अपनी बात रखते हुए आप पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा,'बीजेपी सिर्फ झूठ बोलती है. दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है। दिल्ली में कोई सुरक्षित नहीं है। बीजेपी लक्ष्य का सिर्फ झूठ बोलना और झगड़ा करना रह गया है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में क्राइम नहीं, बल्कि आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को रोक रहे हैं।'

बढ़ते अपराध को लेकर ग्राफ

जानकारी के लिए बता दें कि नेता संजय सिंह ने शुक्रवार के दिन नियम 267 के अंतर्गत राज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दाखिल किया था। इसके अंदर उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते अपराध ग्राफ पर चर्चा करने की मांग की है। उस प्रस्ताव में लिखा, “मैं आपका ध्यान देश की राजधानी में बढ़ते अपराधों की ओर आकर्षित करना चाहता हूं। प्रधानमंत्री, मंत्री, विदेशी राजदूत और दोनों सदनों के सांसद दिल्ली में रहते हैं। देश की राजधानी अपराध की राजधानी बन गई है।” वहीं, संजय सिंह ने नोटिस में कहा, “2024 के प्रमुख समाचार पत्रों के आंकड़े राजधानी में अपराध की चिंताजनक स्थिति को उजागर करते हैं। डकैती के मामलों में 23 प्रतिशत, चोरी के मामलों में 25.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि हत्या के प्रयास में 18 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। महिलाओं के खिलाफ अपराधों की सूची में दिल्ली महानगरों में सबसे ऊपर है। यह स्पष्ट रूप से कानून और व्यवस्था के कामकाज में खामियों को दर्शाता है। महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के खिलाफ अपराधों में वृद्धि और 878 घातक सड़क दुर्घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं। सड़कों पर गैंगवार और व्यापारियों से अवैध वसूली की घटनाओं के कारण दिल्ली में दहशत है।”

ये भी पढ़ें-

दिल्ली चुनाव: कांग्रेस का AAP से गठबंधन पर इनकार, क्या अकेले दिखाएगी हाथ का जोर?

दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी, ठंड ने भी मचाया गजब का तांडव!