- Home
- States
- Delhi
- भारत में घर और कार नहीं फिर भी सोनिया गांधी करोड़ों की मालकिन, दिल्ली से इटली तक फैली संपत्ति
भारत में घर और कार नहीं फिर भी सोनिया गांधी करोड़ों की मालकिन, दिल्ली से इटली तक फैली संपत्ति
Sonia Gandhi Net Worth 2026: सोनिया गांधी की कुल संपत्ति 12.53 करोड़ रुपए से ज्यादा है। उनकी संपत्ति भारत से लेकर इटली तक फैली हुई है लेकिन जानकर आश्चर्य होगा कि भारत में उनके नाम कोई घर यहां तक की कार भी नहीं। जानिए

आपको जानकार आश्चर्य होगा कि सोनिया गांधी के नाम पर भारत में कोई घर और कार नहीं है फिर भी वह करोड़ों की मालकिन हैं। उनकी संपत्ति दिल्ली से इटली तक फैली हुई है। सोनिया गांधी ने अपने राज्यसभा चुनाव 2024 हलफनामे में कुल संपत्ति ₹12.53 करोड़ बताई थी। उनकी संपत्ति में अचल और चल दोनों तरह की संपत्तियां शामिल हैं। जानिए सोनिया गांधी के पास कुल कितनी संपत्ति, कहां-कहां है।
दिल्ली में सोनिया गांधी की संपत्ति
दिल्ली के डेरा मंडी गांव में तीन बीघा कृषि भूमि है, जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹5.88 करोड़ है। बैंक डिपॉजिट, निवेश और म्यूचुअल फंड में उनका निवेश संपत्ति का बड़ा हिस्सा है।
इटली में विरासत में मिली संपत्ति
इटली में उनके पिता से विरासत में मिली आवासीय संपत्ति है, जिसकी कीमत लगभग ₹26.83 लाख है। यह संपत्ति उनके पारिवारिक इतिहास और अंतरराष्ट्रीय जुड़ाव को दर्शाती है।
सोनिया गांधी के गहने, बैंक बैलेंस
उनके पास लगभग ₹1.07 करोड़ के गहने हैं। जिसमें जिनमें 1.267 किग्रा सोना और 88 किग्रा चांदी शामिल है। नकद और बैंक बैलेंस में लगभग ₹90,000 के साथ विभिन्न बॉन्ड और निवेश शामिल हैं। किताबों और प्रकाशनों से उन्हें रॉयल्टी इनकम भी होती है।
सोनिया गांधी के नाम पर भारत में नहीं कोई घर और कार
उनके नाम पर भारत में कोई कार या घर नहीं है, यह उनके सादगीपूर्ण जीवन को दर्शाता है। 2014 में उनकी संपत्ति लगभग ₹9.28 करोड़ थी, जो 2024 तक बढ़कर ₹12.53 करोड़ हो गई और 2026 में और वृद्धि हुई।
दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

