घने कोहरे के चलते यातायात पर भी इसका असर दिख रहा है। भारतीय रेलवे के ताजा जानकारी के मुताबिक घने कोहरे के चलते दिल्ली आने वाली 18 ट्रेने काफी देरी से चल रही है। यहां देखिए पूरी लिस्ट।

नई दिल्ली। दिल्ली के बढ़ते कहर ने लोगों की नाक में दम कर दिया है। 25 दिसंबर के दिन घने कोहरे के चलते कई फ्लाइटों की उड़ानों पर असर देखने को मिला। आज भी कुछ ऐसा ही मंजर नजर आ रहा है। घने कोहरे के चलते यातायात पर भी इसका असर दिख रहा है। भारतीय रेलवे के ताजा जानकारी के मुताबिक घने कोहरे के चलते दिल्ली आने वाली 18 ट्रेने काफी देरी से चल रही है। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आइए एक नजर डालते हैं उन ट्रेनों के नाम पर यहां।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घने कोहरे की वजह से अवध असम एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस, शिव गंगा एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, सप्त क्रांति एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस और सत्याग्रह एक्सप्रेस समेत कई ट्रेने लेट चल रही है। अवध असम एक्सप्रेस 4 घंटे 38 मिनट लेट चल रही है। वहीं, ऊंचाहार और पूर्वा एक्सप्रेस भी कम से कम तीन घंटे की अवधि से लेट चल रही है।

Scroll to load tweet…

कई उड़ानों पर भी पड़ा कोहरे का असर

वहीं, दिल्ली हवाई अड्डा के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है कि एयरपोर्ट पर कोहरे के चलते भले ही विजिबिलिटी कम है, लेकिन फिर भी सभी प्लेन की उड़ाने समान्य तौर पर चल रही है। 25 दिसंबर के दिन कुछ उड़ानों पर कोहरे का असर देखने को मिला था। इसके अलावा मौसम वैज्ञानिकों ने इस बात का अंदाजा लगया है कि 26 से 28 दिसंबर तक दिल्ली में कोहरे का कहर सुबह और श्याम दोनों वक्त देखने को मिलने वाला है। सुबह के वक्त मुख्य सतही हवा उत्तर-पूर्व दिशा से आने की उम्मीद है, जिसकी स्पीड 4 किलोमीटर घंटा से कम होगी। ज्यादातर क्षेत्रों में कोहरे के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ते कोहरे के चलते स्कूलों की छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें-

CM चेहरा घोषित नहीं किए जाने पर मनोज तिवारी ने दिया हिंट, PM मोदी का लिया सहारा

दिल्ली: कौन है शाहरुख पठान? जिसने पुलिसवाले पर तानी थी पिस्टल, AIMIM देगी टिकट