Diamond League Final 2025: ज्यूरिख डायमंड लीग के फाइनल में नीरज चोपड़ा खिताब जीतने में सफल नहीं हो पाए। जर्मनी के जूलियन वेबर ने पहला स्थान हासिल करते हुए खिताब अपने नाम किया।

Diamond League Final 2025: भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा गुरुवार को ज्यूरिख में हुए डायमंड लीग फाइनल में खिताब जीतने से चूक गए। जर्मनी के जूलियन वेबर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत हासिल की। वेबर ने अपने दूसरे प्रयास में 91.51 मीटर का थ्रो किया, जो उनका पर्सनल बेस्ट और इस साल का वर्ल्ड लीड थ्रो भी रहा।इस थ्रो से वेबर ने खिताब अपने नाम कर लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दूसरे स्थान पर रहे नीरज चोपड़ा

नीरज चोपड़ा ने अपने पहले प्रयास में 84.35 मीटर और दूसरे प्रयास में 82 मीटर का थ्रो किया, लेकिन इसके बाद लगातार तीन फाउल कर बैठे। नीरज का सबसे अच्छा थ्रो 85.01 मीटर रहा, जिससे वह दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशोर्न वाल्कॉट ने 84.95 मीटर भाला फेंककर तीसरा स्थान हासिल किया। शुरुआत से ही वेबर ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। उनका पहला थ्रो 91.37 मीटर का रहा, जिससे उन्होंने तुरंत बढ़त बना ली थी। नीरज और वेबर के बीच अंतर इतना ज्यादा था कि मुकाबले का नतीजा लगभग पहले ही दौर से तय हो गया।

यह भी पढ़ें: BWF World Championships 2025: चीन की वांग झी यी को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधु

2022 में जीता था खिताब

बता दें कि नीरज चोपड़ा का ये दूसरा डायमंड लीग फाइनल था। साल 2022 में उन्होंने ज्यूरिख में 88.44 मीटर भाला फेंककर खिताब जीता था। इसके बाद 2023 और 2024 में भी वे फाइनल तक पहुंचे, लेकिन खिताब नहीं जीत पाए थे। साल 2024 में वे खिताब से वह सिर्फ 1 सेंटीमीटर दूर रह गए थे। उस वक्त ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने 87.87 मीटर का थ्रो करके नीरज को हराया था।

नीरज चोपड़ा ने दो मुकाबलों में लिया भाग

डायमंड लीग में कुल चार मुकाबले हुए थे। नीरज चोपड़ा ने इनमें केवल दो मुकाबलों में भाग लिया और 15 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। उन्होंने 16 अगस्त को सिलेसिया और 22 अगस्त को ब्रुसेल्स लेग में हिस्सा नहीं लिया। नीरज ने आखिरी बार 2022 में डायमंड लीग ट्रॉफी जीती थी।