हरियाणा सरकार की तरफ से एक फैसला लिया गया है, जिसके चलते अब घर खरीदना और भी ज्यादा महंगा होने वाला है।

हरियाणा। घर खरीदना हर किसी इंसान का सपना होता है। जब ये सपना पूरा होता है तो एक अलग ही खुशी होती है, लेकिन इस सपने को पूरा करने के लिए एक आदमी एड़ी से चोटी तक का जोर लगा देता है, लेकिन अब लगता है कि प्रॉपर्टी खरीदना और भी ज्यादा महंगा होने वाला है। दरअसल 1 दिसंबर से अब घर खरीदना महंगा होने वाला है। फरीदाबाद जिले में अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री आप करवाते हैं तो वो आपको 15 से 20 प्रतिशत वो महंगी पड़ने वाली है। ऐसा इसीलिए क्योंकि बढ़े सर्कल रेट को हरियाणा सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस चीज से संबंधित लेटर अब डीसी के पास पहुंच गया है। उनके साइन के बाद इससे संबंधित जानकारी को फिर वेबसाइट पर डाल दिया जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2023 में भी हुआ था सर्कल रेट जारी

शहर के पॉश सेक्टरों के साथ-साथ कॉलोनियों में रिहायशी या फिर कमर्शल प्रॉपर्टी कम से कम 15 से 20 प्रतिशत महंगी हो जाएगी। इतना ही नहीं कई जगहों पर तो सर्कल रेट 30 फीसदी तक बढ़ सकता है। 2023 में जो सर्कल रेट सामने आया था। उसमें प्रॉपर्टी की कीमत में 50 से 60 प्रतिशत बढ़त की बात सामने आई थी। इसको लेकर प्रस्ताव जारी किया गया था। इस बारे में प्रशासन की तरफ से लोगों से पूछा गया तो उन्होंने इस चीज का जमकर विरोध किया। इसी वजह के चलते 2024 में सर्कल रेट लागू नहीं हुए थे।

दोबारा मांगे गए थे सुझाव

जानकारी के लिए बता दें कि इसके बाद फिर से वेबसाइट पर सर्कल रेट का प्रस्ताव डाला गया था। इसके अंदर प्रॉपर्टी खरीदना महंगा तो हुआ, लेकिन 10 से 20 प्रतिशत ही इसमे बढ़ते देखने को मिली। लोगों से इसको लेकर सुझाव भी मांगे थे, लेकिन चुनावों के चलते इसे आगे पास नहीं किया गया। हालांकि अब हरियाणा सरकार ने इसको लेकर मंजूदी दे दी है। 1 दिसंबर से ये लागू होने वाला है।

ये भी पढ़ें-

रिंग रोड हत्याकांड: एक्सीडेंट का रचा ढोंग, ऐसे सामने आया हत्या का सच!

लिव इन में रहना प्रेमिका को पड़ा भारी, चाकू से गोद कर फिर लगाई घर में आग