हरियाणा के गुरुग्राम से शॉकिंग खबर है। जहां मेंटली डिस्टर्ब बेटे ने अपनी ही मां की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मां का बस इतना कसूर था कि उन्होंने बेटे को पागल कहकर पुकारा था।

गुरूग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम से एक चौंकने वाला क्राइम सामने आया है। जहां एक मानिसक रूप से बीमार बेटे ने अपनी ही मां की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मां का बस इतना कसूर था कि उन्होंने बेटे को पागल कहकर पुकारा था। इतनी सी बात पर वो इतना पागल हुआ कि पहले तो उसने दनादन चाकू मारे फिर घर में आग लगा दी। जिसके चलते महिला बुरी तरह झुलस गई और मौत हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जरा सी बात पर यूं कातिल बना बेटा

दरअसल, यह शॉकिंग घटना गुरुग्राम सेक्टर-48 की विपुल ग्रीन सोसाइटी के टावर नंबर 3 की है। जहां फ्लैट नम्बर 401 में 59 वर्षीय रानू शाह अपने 27 वर्षीय बेटा अतरीश शाह के साथ रहती थी। बताया जाता है कि बेटा मेंटली डिस्टर्ब था जिसके चलते वो अक्सर मां के साथ मारपीट करता रहता था। लेकिन रविवार शाम को वह इस तरह अपनी मां की हत्या कर देगा किसी ने सोचा नहीं था।

मेंटली डिस्टर्ब बेटे से खौफ में पड़ोसी

पड़ोसियों ने बताया कि जब हम लोगों ने आग लगी देखी तो इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। वहीं हम सभी मौके पर पहुंचे तो रानू शाह बेसुध हालत में झुलसी फर्श पर पड़ी थीं। घटना के तुरंत बाद मौके पर फायर ब्रिगेड टीम की गाड़ियां पहुंची और महिला को आनन-फानन में अस्पातल ले जाया गया। वहीं दमकल विभाग ने आग पर तो काबू पा लिया। लेकिन महिला को नहीं बचा सके। वहीं पुलिस ने आरोपी बेटे अतरीश को सदर थाने में ले गई। पुलिस मेंडली डिस्टर्ब बेटे से पूछताछ कर रही है। वहीं इस घटना के बाद से सोसाइटी के लोगों में खौफ हैं। वह डरे हुए हैं कि वह किसी और के साथ वारदात नहीं कर दे।

यह भी पढ़ें-बच्चे को बचाने लाए थे अब लाश लेकर जा रहे, भरतपुर में डॉक्टरों ने मासूम को मार डाला?