चुनाव आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है. हरियाणा में 15वीं विधानसभा के चुनाव 1 अक्टूबर 2024 को होंगे। इसके लिए चुनाव आयोग खास इंतजाम करने वाला है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव। हरियाणा में 15वीं विधानसभा चुनाव की डेट जारी की जा चुकी है। इसकी जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दी है। उन्होंने आज दोपहर 3 बजे हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राज्य में एक फेज में मतदान होंगे, जो 1 अक्टूबर को की जाएगी। इसके बाद मतगणना 4 अक्टूबर को होगी। इसके साथ ही आचार संहिता भी लागू हो चुकी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसके साथ ही इस बार चुनाव में कुछ नया करने की कोशिश की जाएगी। इलेक्शन कमीशन ने ऐलान किया है कि राज्य के 3 बड़े शहर सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए खास इंतजाम किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक इन शहरों में मौजूद मल्टीस्टोरी सोसाइटी में अलग से पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। बता दें कि ये फैसला चुनावी प्रक्रिया को सुचारू रूप और बिना किसी मुसीबत के पूरा करने को लेकर किया गया है।

राज्य में मतदाताओं की संख्या और श्रेणी

हरियाणा में कुल 2.01 करोड़ मतदाता है। इनमें 1.06 करोड़ पुरुष, 95 लाख महिला, 4.52 लाख युवा वोटर है, जो पहली बार अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। इसके अलावा 2.54 लाख 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता है, जबकि 10,381 से अधिक मतदाता 100 साल से अधिक उम्र के है। वहीं 1.5 लाख दिव्यांग भी शामिल है। इस बार 20629 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे, जिसमें से 7000 शहरी और 13000 के करीब गांव देहात में होंगे।

कांग्रेस के लिए चुनाव में क्या है खास?

बता दें कि राज्य में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। जिन पर हर पार्टी मजबूती से अपना दांव पेश करने की कोशिश करेगी। हालांकि, इस बार चुनावी दंगल में कुछ खास होने के आसार है। क्योंकि कांग्रेस ने इस बार हुए लोकसभा चुनाव में हरियाणा की 4 सीटों पर जीत हासिल की थी, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ मौजूदा सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी इस बार मनोहर लाल खट्टर की जगह सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में उतरेगी।

ये भी पढ़ें: हरियाणा में 1 अक्टूबर को होगा विधानसभा चुनाव, 4 को होगी गिनती, जानें पूरी डिटेल