रोहतक सूटकेस हत्याकांड में प्रेमी गिरफ्तार, ब्लैकमेल और पैसों के लेनदेन का खुलासा। परिजनों ने फांसी की मांग की।

Himani Narwal Murder Case: हरियाणा में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में सोमवार को बड़ी जानकारी सामने आई। इस हत्याकांड के संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है। वह हिमानी के साथ प्रेम संबंध में था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आरोपी का नाम सचिन है। उसने पुलिस को बताया कि वह पिछले काफी समय से हिमानी के साथ रिलेशनशिप में था। सचिन को सोमवार को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया। दो दिन पहले हिमानी का शव रोहतक में बस स्टैंड के पास एक सूटकेस में भरा हुआ मिला था। हिमानी का मोबाइल फोन भी सचिन के पास मिला है।

सचिन हरियाणा के बहादुरगढ़ का रहने वाला है। उसने बताया कि हिमानी उससे जबरन पैसे वसूल कर रही थी। उसने लाखों रुपए हिमानी को दिए थे। इसके बाद भी हिमानी और अधिक पैसे की मांग कर रही थी। वह उसे ब्लैकमेल भी करती थी।

ब्लैकमेल और जबरन वसूली से तंग आ गया था सचिन, कर दी हिमानी की हत्या

सचिन ने पुलिस को बताया कि वह ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली से तंग आ गया था। परेशान होकर उसने हिमानी की हत्या करने का फैसला कर लिया था। उसने रोहतक में हिमानी को उसी के घर में मार डाला। हिमानी रोहतक के विजय नगर स्थित अपने पैतृक घर में रहती थी। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए एक सूटकेश में भरकर बस स्टैंड पर छोड़ दिया था।

हिमानी के परिजनों ने की हत्यारे को फांसी देने की मांग

हिमानी के परिजनों ने हत्यारे की गिरफ्तारी होने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करने की बात कही थी। संदिग्ध की गिरफ्तारी के बाद हिमानी के परिजनों ने उसे फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है। हिमानी के भाई जतिन कहा, "एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आज हम उसका (हिमानी नरवाल) अंतिम संस्कार करेंगे। मीडिया में बहुत सारी अफवाहें फैलाई जा रही हैं। हम आरोपियों के लिए मौत की सजा चाहते हैं।"