पुलिस ने मामले के बारे में गुरुवार (29 फरवरी) को बताया कि लड़की करीब 20 दिन पहले लापता हो गई थी। उसके पिता ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

हरियाणा। हरियाणा में एक 15 साल की लड़की को कथित तौर पर किडनैप कर लिया गया था। उसके बाद आरोपियों ने नाबालिग लड़की के साथ लगातार 20 दिनों तक बलात्कार किया। हालांकि, पुलिस लड़की को बचाने में कामयाब रही और साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मामले के बारे में गुरुवार (29 फरवरी) को बताया कि लड़की करीब 20 दिन पहले लापता हो गई थी। उसके पिता ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया और जांच के दौरान तीन लोगों के नाम सामने आए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस ने कहा कि तीन लोगों में से दो आरोपी पीड़िता के गांव के ही है, जबकि तीसरा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस ने जब लड़की से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके साथ तीनों आरोपियों ने दुष्कर्म किया है। इस मामले पर पुलिस ने आरोपियों पर POCSO अधिनियम और अपहरण और बलात्कार सहित भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बीते साल हरियाणा में नाबालिग के साथ रेप

हरियाणा में बीते साल अगस्त महीने में भी 15 वर्षीय एक लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया था। लड़की का अपहरण उस वक्त किया गया, जब वो स्कूल जा रही थी। अपहरण करने के बाद आरोपियों ने लड़की के साथ बलात्कार किया था। मामले में चार लोगों में से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों की उम्र 21 से 32 साल के बीच थी। पुलिस ने POCSO अधिनियम और अपहरण और बलात्कार सहित भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

ये भी पढ़ें: नफे सिंह राठी की हत्या में विदेशी गैंगस्टर्स का हाथ, जानिये कहां पहुंची पुलिस की जांच