हरियाणा सरकार ने 2026 का आधिकारिक छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। साल में सरकारी दफ्तर 124 दिन बंद रहेंगे, जिनमें शनिवार-रविवार और गजेटेड हॉलिडे शामिल हैं। 11 बार तीन दिन की लगातार छुट्टी से कर्मचारियों को टूर प्लान करने का मौका मिलेगा।

नया साल शुरू होने से पहले ही छुट्टियों का रोडमैप तैयार हो गया है। हरियाणा सरकार ने 2026 के लिए आधिकारिक अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसमें पूरे साल सरकारी दफ्तरों के खुले और बंद रहने की स्पष्ट जानकारी दी गई है। कैलेंडर सामने आते ही कर्मचारियों के बीच टूर और पारिवारिक योजनाओं को लेकर उत्साह बढ़ गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2026 में कितने दिन खुले रहेंगे सरकारी दफ्तर

सरकारी कैलेंडर के मुताबिक साल 2026 में कुल 365 दिनों में से 241 दिन सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे, जबकि 124 दिन अवकाश रहेगा।

  • 52 शनिवार
  • 52 रविवार
  • कुल वीकेंड छुट्टियां: 104 दिन
  • गजेटेड (सार्वजनिक) अवकाश: 20 दिन

यह भी पढ़ें: बुर्का न पहनने की सजा मौत, शामली में पिता बना हैवान, 10 दिन बाद खुला सेप्टिक टैंक का राज

11 बार मिलेगी लगातार तीन दिन की छुट्टी

2026 कर्मचारियों के लिए खास रहने वाला है। कैलेंडर के अनुसार 12 महीनों में 11 बार तीन-तीन दिन की छुट्टी लगातार मिलेगी। ऐसे में कर्मचारी बिना अतिरिक्त अवकाश लिए आसानी से ट्रैवल या पारिवारिक कार्यक्रमों की योजना बना सकेंगे।

13 वैकल्पिक अवकाश, 3 चुनने की छूट

सरकार ने साल 2026 में 13 वैकल्पिक (वॉलंटियर) अवकाश तय किए हैं, जिनमें से कर्मचारी अपनी सुविधा के अनुसार तीन छुट्टियां ले सकते हैं।

इसके अलावा

  • कैजुअल लीव (CL)
  • अर्न्ड लीव (EL)
  • मेडिकल लीव

इन सभी को मिलाकर कर्मचारी औसतन 157 दिन घर पर रह सकते हैं, जबकि 208 दिन दफ्तर में कार्य करेंगे।

विशेष दिवस और सार्वजनिक अवकाश

सरकार ने 2026 में 21 विशेष दिवस घोषित किए हैं। इन दिनों अवकाश नहीं होगा, बल्कि सरकारी स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हालांकि, साल 2026 में 8 सार्वजनिक अवकाश शनिवार या रविवार को पड़ रहे हैं, जिससे कर्मचारियों को उन छुट्टियों का अलग से लाभ नहीं मिलेगा।

  • त्योहार और राष्ट्रीय पर्व की स्थिति
  • 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस): सोमवार
  • 23 मार्च (शहीदी दिवस): सोमवार
  • 31 जुलाई (शहीद उधम सिंह जयंती): शुक्रवार
  • 28 अगस्त (रक्षाबंधन): शुक्रवार
  • 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस): शनिवार
  • दीवाली: 8 नवंबर, रविवार

इन तिथियों के कारण कई जगह वीकेंड के साथ लंबा ब्रेक बन रहा है।

कर्मचारियों में खुशी की लहर

सरकारी कैलेंडर जारी होते ही कर्मचारियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही है। 124 दिन की निश्चित छुट्टियों के साथ-साथ CL, EL और मेडिकल लीव जोड़कर सालभर की बेहतर प्लानिंग संभव हो सकेगी।

हर साल इसी कैलेंडर पर होती है साल की तैयारी

गौरतलब है कि हरियाणा सरकार हर साल इसी तरह समय पर सरकारी अवकाश कैलेंडर जारी करती है, ताकि कर्मचारी और विभाग पूरे साल की कार्ययोजना और व्यक्तिगत योजनाएं पहले से तय कर सकें। 2026 का कैलेंडर कर्मचारियों के लिए काम और आराम के बीच संतुलन बनाने में मददगार साबित होता दिख रहा है।

यह भी पढ़ें: CM योगी ने चला ऐसा मस्टर स्ट्रोक: हर किसान को मिलेगा खाद...नहीं होगी कालाबाजारी