हरियाणा के बीजेपी सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने किसान आंदोलन पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने किसानों को नशेड़ी और कसाई बताया और दावा किया कि आंदोलन स्थल से 700 लड़कियां गायब हैं।

रोहतक। इन दिनों किसान आंदोलन का मुद्दा सातवें आसमान पर चल रहा है। ऐसे में उन किसानों को लेकर हरियाणा के बीजेपी के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने किसानों को नशे का सौदागर और कसाई तक बता दिया है। साथ ही कहा कि जहां पर किसान आंदोलन हुआ, वहां से करीब 700 लड़कियां गायब है। दरअसल ये सब उन्होंने तब कहा जब वो रोहतक के महम शुगर मिल में गन्ना पेराई सत्र के शुभारंभ पर पहुंचे थे। इससे जुड़ा वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कौन है?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

- रामचंद्र जांगड़ा पिछले काफी वक्त से बीजेपी से जुड़े हुए हैं। वो एक मंझे हुए राजनेता है। इन सबके बावजूद उन्हें चुनावी मैदान में ज्यादा कामयाबी हासिल नहीं हुई है। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत लोकदल पार्टी के साथ की थी। सफीदो सीट से पहला विधानसभा चुनाव लड़ा था। लेकिन वो हर गए।

- इसके बाद वो हरियाणा के पूर्व सीएम दिवगंत चौधरी बंसी लाल की पार्टी यानी हरियाणा विकास पार्टी में शामिल हो गए। 1951 में उन्होंने महन विधानसभा से भी चुनाव लड़ा लेकिन वो फिर भी हार गए।

- फिर उन्होंने करनाला विधानसभा से भी चुनाव लड़। इसके बावजूद कोई खास कामयाबी हासिल नहीं हुई। हरियाणा विकास पार्टी का जब कांग्रेस में विलय हो गया तो रामचंद्र जांगड़ा ने पार्टी को छोड़ दिया और वो बीजेपी में शामिल हो गए।

- बीजेपी में रामचंद्र जांगड़ा कई बड़े पदों पर रहे थे। वो दो बार हरियाणा बीजेपी के उपाध्यक्ष भी रहें। 2014 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने गुहाना से उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा लेकिन वो कांग्रेस के जगबीर मलिक से हार गए।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किसान संगठनों के नेता अपनी मांगों के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं। वो किसी भी तरह से पीछे नहीं हटना चाहते हैं। शंभू बॉर्डर किसानों का प्रदर्शन पहले की तरह जारी रहेगा।