पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने 10 मीटर महिला एयर पिस्टल इवेंट में देश के लिए कांस्य पदक जीता है। इस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने रिएक्शन दिया है।

पेरिस ओलंपिक 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का खाता खुल चुका है। मनु भाकर ने 10 मीटर महिला एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। हरियाणा के झज्जर की रहने वाली महिला खिलाड़ी ने देश का नाम विश्व भर में ऊंचा किया है। जीत के बाद राज्य के सीएम नायब सिंह सैनी ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-"आखिरकार वो सपना सच हुआ जिसकी उम्मीद पूरे देश को थी। हरियाणा की धाकड़ बेटी शूटर मनु भाकर ने अपना दम दिखा दिया है। वो देश की नाज है। पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर महिला एयर पिस्टल इवेंट में देश के लिए कांस्य पदक जीता। 22 साल की मनु भाकर ने आज वो कर दिखाया है, जिस पर पूरे देश और हरियाणा प्रदेश को गर्व है। हर हरियाणवी का सीना आज गर्व से चौड़ा हो गया है।हरियाणा की दमदार और साहसी बेटी को बहुत-बहुत बधाई।''

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

मेडल जीतने की खुशी पर सीएम सैनी के अलावा राज्य के कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने भी एक्स पर पोस्ट कर बधाई दी। उन्होंने लिखा-"छा गई, हरियाणा की छोरी ! देश का तिरंगा बुलंद करने वाली, हरियाणा की बेटी को ढेरों शुभकामनाएं। वर्षों की बेजोड़ मेहनत रंग लाई। टोक्यो ओलंपिक से पेरिस ओलंपिक तक मेहनत का जज्बा, असीम धैर्य व पक्के इरादों ने कामयाबी की बुलंदियों तक पहुँचाया। हमें और देश को आप पर गर्व है।

Scroll to load tweet…

ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: भारत को मिला पहला मेडल, मनु भाकर ने ब्रॉन्ज जीत रचा इतिहास