पत्नी ने पति के साथ संबंध बनाने से इंकार कर दिया तो पति ने जुल्मों-सितम की सारी सीमाएं ही तोड़ दी। वह लगातार तीन दिन तक पत्नी की बेल्ट से पिटाई करता रहा। उसके इस कृत्य में महिला की सास ने भी सपोर्ट किया।

रोहतक। पत्नी ने पति के साथ संबंध बनाने से इंकार कर दिया तो पति ने जुल्मों-सितम की सारी सीमाएं ही तोड़ दी। वह लगातार तीन दिन तक पत्नी की बेल्ट से पिटाई करता रहा। उसके इस कृत्य में महिला की सास ने भी सपोर्ट किया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। वाकया रोहतक का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2010 में की थी लव मैरिज

पीड़ित महिला दिल्ली की रहने वाली है। उसने रोहतक स्थित एक कालोनी में रहने वाले एक शख्स से वर्ष 2010 में लव मैरिज की थी। उसके तीन बच्चे भी हैं। बीती 29 जनवरी को पति ने महिला के साथ संबंध बनाने का प्रयास किया। पर महिला ने शारीरिक संबंध बनाने से इंकार कर दिया।

मायके वालों ने अस्पताल में कराया भर्ती

महिला ने पुलिस को दी गयी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके इंकार करने के बाद पति उसे लगातार तीन दिनों तक बेल्ट से पीटता रहा। उस घटना के बाद महिला अपने मायके चली गयी। लड़की के घर वालों ने उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उसका यह भी आरोप है कि उसकी सास भी अपने बेटे का ही साथ देती है।

शिवाजी कॉलोनी थाने में शिकायत दर्ज

महिला का यह भी आरोप है कि उसके पति ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। बहरहाल, पुलिस ने शिवाजी कॉलोनी थाने में पति व सास के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। महिला के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने की मामले की जांच शुरु हो गई है।