हरियाणा के कैथल जिले में जननायक जनता पार्टी(JJP) के विधायक ईश्वर सिंह को एक महिला द्वारा थप्पड़ मारने की गूंज पूरे देश के मीडिया में सुनाई पड़ रही है। घटना के समय विधायक घोघा में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे। 

कैथल. हरियाणा के कैथल जिले में जननायक जनता पार्टी(JJP) के विधायक ईश्वर सिंह को एक महिला द्वारा थप्पड़ मारने की गूंज पूरे देश के मीडिया में सुनाई पड़ रही है। घटना के समय विधायक घोघा में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे। तभी बाढ़ से प्रभावित एक नाराज महिला ने विधायक ईश्वर सिंह को थप्पड़ मार दिया। वो घग्गर नदी के उफान के कारण इलाके में आई बाढ़ की स्थिति को लेकर प्रशासन की लापरवाही से बेहद नाराज थी। जेजेपी हरियाणा में भाजपा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

हरियाणा में JJP विधायक को थप्पड़ मारने की वीडियो वायरल

यह घटना 12 जुलाई की है। महिला ने विधायक को गुस्से में थप्पड़ मारते हुए पूछा-"अब क्यों आए हो?" महिला एक बंध यानी छोटा बांध टूटने से नाराज थी। बंध टूटने से क्षेत्र में पानी भर गया था। लोग परेशान थे।

वायरल वीडियो में विधायक के आसपास लोगों की भीड़ खड़ी दिख रही है। इसी दौरान गुस्से में दिख रही महिला आगे आती है और बहस करते हुए उन्हें थप्पड़ मार देती है। यह देखकर उनके सुरक्षाकर्मी सन्न रह गए। उन्होंने महिला को पकड़कर दूर किया।

हरियाणा में विधायक को चांटा पड़ा, JJP विधायक ईश्वर सिंह ने कही ये बात

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए जेजेपी विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि जब वह एक गांव में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने गए, तो लोगों ने उनका अपमान किया।

विधायक ने कहा-"हिला का कहना था कि अगर वो चाहते, तो बंध नहीं टूटता। हालांकि मैंने उसे समझाया कि यह एक प्राकृतिक आपदा थी। पिछले कुछ दिनों से यहां भारी बारिश हो रही थी।"

हालांकि विधायक ने इस मामले को तूल देना उचित नहीं समझा और महिला को माफ कर दिया। विधायक ने महिला के खिलाफ किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से मना कर दिया। विधायक ने कहा-"मैं नहीं चाहता कि उसने जो किया उसके लिए कोई कार्रवाई की जाए। मैंने उसे माफ कर दिया है।"

बता दें कि पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश के चलते पंजाब, हरियाणा में नदियां उफन पड़ी थीं। हरियाणा में घग्गर नदी के उफनने से कई गांव प्रभावित हुए हैं।

यह भी पढ़ें

Heavy Rain Alert: उत्तराखंड सहित मप्र-यूपी और बिहार में भारी बारिश की चेतावनी

Heavy Rain Warning: पूर्वोत्तर भारत सहित बिहार, मध्य प्रदेश और यूपी में भारी बारिश की चेतावनी