MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Haryana
  • Model Simmi Murder Case: क्यों मौत के घाट उतारी गई सिम्मी? सुनील के इक़रारनामे से खुला राज़

Model Simmi Murder Case: क्यों मौत के घाट उतारी गई सिम्मी? सुनील के इक़रारनामे से खुला राज़

Simmi Chaudhary Murder Mystery: शूटिंग पर गई सिम्मी चौधरी का मिला नहर में शव, गला रेतकर हत्या! दोस्त सुनील गिरफ्तार…लेकिन क्या है हत्या के पीछे की असली वजह? प्यार, धोखा या सुनियोजित अपराध? सच ने सबको चौंका दिया!

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
| Updated : Jun 17 2025, 10:02 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
हरियाणा की मॉडल सिम्मी चौधरी मर्डर केस: प्यार, धोखा और खून की कहानी!
Image Credit : Social Media

हरियाणा की मॉडल सिम्मी चौधरी मर्डर केस: प्यार, धोखा और खून की कहानी!

Haryanvi Model Killed: हरियाणा की उभरती हुई मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। 24 साल की सिम्मी की गला रेतकर जान ली गई और शव को दिल्ली पैरलल नहर में फेंक दिया गया। पुलिस ने करीब 30 घंटे बाद उसका शव सोनीपत के खांडा गांव के पास एनसीआर वाटर चैनल से बरामद किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28
शूटिंग के बहाने बुलाया, फिर की हत्या
Image Credit : Social Media

शूटिंग के बहाने बुलाया, फिर की हत्या

पानीपत की रहने वाली शीतल एक हरियाणवी म्यूजिक एल्बम की शूटिंग के लिए शनिवार को मतलौडा थाना क्षेत्र के अहर गांव गई थी। उसकी बहन नेहा ने बताया कि वह उसी दिन रात 11 बजे वीडियो कॉल पर बात कर रही थी और बताया था कि सुनील नाम का युवक उसके साथ मारपीट कर रहा है। कुछ देर बाद कॉल कट हो गया और फिर फोन बंद हो गया।

Related Articles

Related image1
Love, Lies & Murder: शूट पर निकली मॉडल शीतल की नहर में मिली लाश, आखिरी कॉल में थी चीखें
Related image2
ज्योति मल्होत्रा ये 5 सीक्रेट जो किसी को पता नहीं, गूगल पर कर रहे सर्च
38
मॉडल की गुमशुदगी से नहर में शव मिलने तक
Image Credit : Social Media

मॉडल की गुमशुदगी से नहर में शव मिलने तक

जब शीतल रात तक घर नहीं लौटी, तो नेहा ने मतलौडा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। रविवार को खांडा गांव के पास ग्रामीणों ने नहर में लड़की का शव देखा और पुलिस को सूचित किया। शव की शिनाख्त शीतल के रूप में हुई, जिसके गले और हाथों पर धारदार हथियार के गहरे निशान थे।

48
हादसा दिखाने के लिए नहर में गिरा दी कार!
Image Credit : Social Media

हादसा दिखाने के लिए नहर में गिरा दी कार!

आरोपी सुनील ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने शीतल को नहर में फेंकने के बाद अपनी कार को भी नहर में धकेल दिया ताकि यह सब एक एक्सीडेंट लगे। वह खुद तैरकर बाहर आ गया और एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गया। लेकिन उसकी चुप्पी और शरीर पर खरोंचों ने पुलिस का शक पक्का कर दिया।

58
हत्या का असली कारण: शादी का दबाव और झूठ
Image Credit : Social Media

हत्या का असली कारण: शादी का दबाव और झूठ

शीतल की बहन नेहा का आरोप है कि सुनील पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है, लेकिन वह शीतल पर शादी का दबाव बना रहा था। जब शीतल को उसकी सच्चाई का पता चला तो वह दूरी बनाने लगी। इसी बात से खफा होकर सुनील ने उसकी जान ले ली।

68
अंतिम विदाई: किशनपुरा में हुआ अंतिम संस्कार
Image Credit : Social Media

अंतिम विदाई: किशनपुरा में हुआ अंतिम संस्कार

पुलिस ने पीजीआई खानपुर में शव का पोस्टमार्टम कराया। फिर परिजन शव को पानीपत ले आए, जहां किशनपुरा स्थित श्मशान घाट पर शीतल का अंतिम संस्कार किया गया। परिजन विलाप करते रहे और आरोपी के खिलाफ सख्त सजा की मांग की।

78
आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में होगा पेश
Image Credit : Social Media

आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में होगा पेश

DSP सतीश कुमार ने बताया कि आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान हत्या की पूरी सच्चाई उजागर होगी।

88
सवाल बाकी हैं- प्यार था या पजेशन?
Image Credit : Social Media

सवाल बाकी हैं- प्यार था या पजेशन?

क्या सुनील का प्यार पजेसिव हो गया था? क्या सिम्मी की दूरी से वह बेकाबू हो गया? या यह पहले से सोची समझी प्लानिंग थी? पुलिस की अगली पूछताछ से कई राज खुल सकते हैं। पूरा केस अब मर्डर मिस्ट्री बन चुका है।

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
हरियाणा अपराध समाचार
 
2nd TEST • SA vs AUS
Stumps
SASA
(127.1 ov)425/9
AUSAUS
(54.0 ov) 99 & 156/4
Day 4
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
abandoned
INDIND
118/5
WIWI
-
Match abandoned
Schedule ›
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
1st T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Thu, 22 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sat, 24 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Tue, 27 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
SASA
Tue, 27 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Fri, 30 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Tiger Shroff Attack: पहले कोई और था निशाने पर, फिर टाइगर क्यों बने Target? 4 नए आरोपी गिरफ्तार!
Recommended image2
Dhruv Rathee Defamation Case: BJP IT Cell वीडियो पर ध्रुव राठी को समन, जानें पूरा मामला
Recommended image3
Dhruv Rathee Detention: रिहाई के बाद पहला वीडियो, बोले-'न गिरफ्तारी, न हिरासत'...फिर क्या हुआ?
Recommended image4
Instagram पर ‘जॉनी’ से प्यार, हिंदू रीति-रिवाज से शादी...6 महीने बाद ऐसा क्या हुआ, जो मच गया बवाल?
Recommended image5
अंबाला हादसे की 5 तस्वीरें: लेंटर डालते समय धड़ाम से गिरी इमारत, मलबे में दबे मजदूर
Related Stories
Recommended image1
Love, Lies & Murder: शूट पर निकली मॉडल शीतल की नहर में मिली लाश, आखिरी कॉल में थी चीखें
Recommended image2
ज्योति मल्होत्रा ये 5 सीक्रेट जो किसी को पता नहीं, गूगल पर कर रहे सर्च
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved