साल 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दलों में अंदर ही अंदर तैयारियां चल रही हैं। हाल ही में असम में 30 सीटों पर हुए स्वायत्त परिषद चुनाव में भाजपाइयों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। 

असम। लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व यानि लोकसभा चुनाव इसी साल 2024 में होने वाला है। इसके लिए सभी दलों की ओर से काफी तेजी से तैयारियां भी चल रही हैं। पार्टियां अपने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सरकार की योजनाओं को जनता के बीच ले जाएं ताकि उनका प्रचार हो सके। इस असम में स्वायत्त परिषद के चुनाव में आए परिणामों से भाजपा विरोधी दलों के हेश उड़ गए हैं। पार्टी ने यहां अप्रत्याशित जीत हासिल की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

30 सीटों में से 25 पर भाजपा ने जमाया कब्जा
असम में उत्तरी कछार हिल्स स्वायत्त परिषद के चुनाव में भाजपा ने सभी दलों को पीछे छोड़ते हुए जीत दर्ज की है। कुल 30 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा ने 25 सीटों पर जीत हासिल की है। इस जीत से भाजपाइयों का उत्साह काफी बढ़ गया है। लोकसभा चुनाव के लिए भी जनता का मन भी असम में काफी हद तक समझ आ गया है। जबकि विपक्षी दलों के लिए इस परिणाम से कहीं न कहीं चिंता थोड़ी बढ़ गई है। 

बैलेट पेपर से हुआ मतदान
उत्तरी कछार हिल्स स्वायत्त परिषद का चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से कराया गया था। इस दौरान चुनाव में भाजपा ने अप्रत्याशित जीत हासिल की है। 25 सीटों पर भाजपा को मिली जीत में से 6 कैंडिडेट ऐसे थे जो निर्विरोध ही चुने गए थे।

28 सीटों पर चुनाव, दो सदस्य नॉमिनेट
उत्तरी कछार हिल्स स्वायत्त परिषद के चुनाव में 28 सीटों पर चुनाव हुआ था। इसमें दो सदस्य नॉमिनेट किए जाते हैं। इस चुनाव में 25 सीट तो भाजपा ने जीती थी जबकि दो नॉमिनेट सदस्य के नाम रही। तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत मिली। कुल 85.78 फीसदी मतदान हुआ था।