असम में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। इसकी वजह से राज्य में बाढ़ आ गई है। हालांकि, पिछले 24 घंटों में असम में बाढ़ की स्थिति और भी ज्यादा खराब हो गई है।

Assam floods: असम में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। इसकी वजह से राज्य में बाढ़ आ गई है। हालांकि, पिछले 24 घंटों में असम में बाढ़ की स्थिति और भी ज्यादा खराब हो गई है। जिससे 52 लोगों की मौत हो गई और कई हजार लोग बेघर हो गए। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के 35 में से 30 जिले बाढ़ की वजह से परेशान है। इस वजह से लगातार पिछले एक महीने से स्थिति गंभीर बनी हुई है। जानमाल का नुकसान हुआ है। स्थानीय घरों को नुकसान पहुंचा है। फसल नष्ट हो गई है। जानवरों की भी मौत हुई है। पूर्वोत्तर राज्य असम में हजारों लोग बेघर हो गए है, जिसकी वजह से उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

असम के बारपेटा जिले में नदी कटाव और बाढ़ प्रमुख मुद्दे हैं। लगभग 1,40,000 लोग प्रभावित हुए हैं और लगभग 1,571.5 हेक्टेयर फसल क्षेत्र में फसल के नुकसान के अलावा 179 गांव जलमग्न हो गए हैं। दूसरा सबसे अधिक प्रभावित जिला धुबरी है, जहां 775,721 लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के पानी से 63,490.97 हेक्टेयर फसल क्षेत्र पानी से भर गया है और 112 राजस्व क्षेत्रों के 3,518 गांव प्रभावित हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के अनुसार, ब्रह्मपुत्र नदी का जल स्तर नेमाटीघाट, गुवाहाटी, गोलपारा और धुबरी में खतरे के निशान से ऊपर है।

असम के स्थानीय निवासियों का दर्द

स्थानीय निवासी जुब्बर अली ने मीडिया को बताया कि कटाव के कारण मेरा घर एक महीने पहले पूरी तरह से नष्ट हो गया था। मैं और मेरा परिवार दूसरे गांव के घर में रह रहे हैं। हमारे पास कोई घर नहीं है। मेरी दो बेटियां, मां और पत्नी है। जिस घर में हम रह रहे थे उसमें भी बाढ़ आ गई हैं। हम अब एक राहत शिविर में रह रहे हैं। पीड़ित अली ने सरकार से क्षेत्र और ग्रामीणों को बचाने का अनुरोध करते हुए अली ने कहा कि राउमारी पथार क्षेत्र में रहने वाले लगभग 500 परिवार हर साल लगातार कटाव और बाढ़ के कारण अपनी जमीन खो चुके हैं।

ये भी पढ़ें: ‘17 दिनों में 12 तो 10 सालों में 200 से ज्यादा, पुल गिरने में बिहार की ही नहीं देश की भी स्थिति बुरी, आंकड़ा देख चौंक जाएंगे आप’