- Home
- States
- Other State News
- बेंगलुरु में CEO-MD का मर्डर: 2 घंटे पहले KILLER ने इंस्टाग्राम पर लिखा था- मैं सिर्फ बुरे लोगों को मारता हूं
बेंगलुरु में CEO-MD का मर्डर: 2 घंटे पहले KILLER ने इंस्टाग्राम पर लिखा था- मैं सिर्फ बुरे लोगों को मारता हूं
कर्नाटक के बेंगलुरु में टेक फर्म के MD और CEO के आफिस में घुसकर मर्डर के मामले ने सबको चौंका दिया है। हमलावर इसी कंपनी का पूर्व कर्मचारी जोकर फेलिक्स उर्फ फेलो है। जोकर फेलिक्स सोशल मीडिया एन्फ्लूएंसर है।

बेंगलुरु. कर्नाटक के बेंगलुरु में टेक फर्म के MD और CEO के आफिस में घुसकर मर्डर के मामले ने सबको चौंका दिया है। हमलावर इसी कंपनी का पूर्व कर्मचारी जोकर फेलिक्स उर्फ फेलो है। मरने वालों की पहचान एरोनिक्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के एमडी 36 वर्षीय सुब्रमण्यम फणींद्र और सीईओ 40 वर्षीय वीनू कुमार के रूप में हुई है। यह फर्म इंटरनेट सर्विस प्रोवाइड कराती है। किलर जोकर फेलिक्स सोशल मीडिया एन्फ्लूएंसर है। डबल मर्डर के मुख्य आरोपी जोकर फेलिक्स के इंस्टाग्राम पर 16,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं। वो खुद को कन्नड़ रैपर और फैशन मॉडल कहता है।
इन डबल मर्डर से 2 घंटे पहले जोकर फेलिक्स उर्फ फेलो ने इंस्टाग्राम पर एक सीक्रेट पोस्ट पब्लिश की थी। इसमें लिखा था-"इस ग्रह के लोग हमेशा चापलूस और धोखेबाज होते हैं। इसलिए मैंने इस ग्रह के लोगों को चोट पहुंचाई है। केवल बुरे लोगों को चोट पहुंचाता हूं। कभी भी किसी अच्छे व्यक्ति को चोट नहीं पहुंचाता।"
मंगलवार(11 जुलाई) शाम करीब 4 बजे फेलिक्स ने फणींद्र और वीनू कुमार पर चाकू से हमला करके मार डाला। पुलिस के अनुसार, फेलिक्स दो अन्य लोगों के साथ टूव्हीलर से आया था। आफिस में फेलिक्स ने फणींद्र से लगभग 20 मिनट तक बात की। बाद में हमला कर दिया।
घटना उत्तरी बेंगलुरु के अमृतहल्ली में पंपा एक्सटेंशन स्थित एक रेसिडेंसियल एरिया में हुई। फेलिक्स और फणींद्र कभी साथ काम करते थे। लेकिन बाद में अपनी खुद की कंपनी स्थापित की थी और व्यवसाय में प्रतिद्वंद्वी बन गए।
पुलिस के अनुसार, फेलिक्स और उसके साथी अपने साथ चाकू और छुरे लाए थे। जब वीनू कुमार ने फणींद्र(LEFT) की चीखें सुनी, तो वो उनके चैंबर में घुसे और बचाने की कोशिश की। तब फेलिक्स और उसके आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया।
जब फणींद्र की हत्या हुई, उस वक्त ऑफिस में करीब 10 कर्मचारी मौजूद थे। सीईओ और एमडी को चाकू मारने के बाद आरोपी ने कर्मचारियों को धमकाया और वहां से भाग निकला।
मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट के अनुसार एयरोनिक्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड को 7 नवंबर, 2022 को रजिस्टर्ड किया गया था। इसके डायरेक्टर श्रीजा कांजीराकट्टू कृष्णमारर और सुब्रमण्यम फणींद्र हैं।
अमृतहल्ली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमें बनाई थीं। तीनों आरोपी पकड़ लिए गए हैं।
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.