Shocking Video: लाठियां लेकर दूसरे गांव में जा धमके 20-25 दबंग, रास्ते में महिला-बच्चे जो मिले, सबको पीटा

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में दो गांवों के बीच हुए घमासान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र के महुआडीहा गांव का है। 

Share this Video

देवरिया. उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में दो गांवों के बीच हुए घमासान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र के महुआडीहा गांव का है। यहां बोलेरो से मामूली टक्कर लगने पर हरफोडा गांव के करीब 25 लोगों ने महुआडीहा गांव के लोगों पर हमला कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यूपी के देवरिया में मामूली बात पर महाभारत
किसी युवक को बोलेरो की मामूली टक्कर लगने के बाद हरफोडा गांव के लोग आक्रोशित हो उठे। वे लाठियां लेकर इकट्टा हुए और महुआडीहा गांव जा पहुंचे। यहां उन्हें जो भी मिला, सब पर लाठियों से हमला कर दिया। गांव में घुसकर दबंगों ने महिलाओं और बच्चों तक को पीटा। इस दौरान समीप खड़े दबंग मारपीट का वीडियो बनाते रहे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।


देवरिया जिले में मारपीट का शॉकिंग वीडियो
घटना की गंभीरता को समझते हुए पुलिस तुरंत एक्शन में आई और 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने 6 लोगों को अरेस्ट कर लिया है। हमले में घायल लोगों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात है। थाना प्रभारी और क्षेत्राधिकारी श्रीयस त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जिन 6 लोगों को अरेस्ट किया है, उनमें रामपुर महुआबारी के ग्राम प्रधान अफ़ज़ल और पूर्व ग्राम प्रधान आरिफ भी शामिल हैं। रविवार सुबह एसपी संकल्प शर्मा ने थाने पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें
सीतापुर: थाने के गेट पर सिपाही को घसीटा और भीड़ ने जमकर बरसाए थप्पड़, वीडियो वायरल
यूपी के सोनभद्र में दबंग लाइनमैन की क्रूरता, युवक से चटवाया चप्पल-देखें वीडियो

Related Video