लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी पूरी दमखम के साथ मैदान में उतर रही है। इस बार 400 पार के नारे को सच करने के लिए पार्टी हर संभव प्रयास में जुटी है। ऐसे में हर किसी की नजर अब भाजपा के घोषणा पत्र पर है। जो जल्द ही जारी होने की संभावना है।

दिल्ली. लोकसभा चुनाव के तहत 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। इस कारण जल्द ही भाजपा के घोषणा पत्र के जारी होने की संभावना है। चुनाव से पहले हर किसी को घोषणा पत्र का इंतजार है। चर्चा है कि इस बार भाजपा के घोषणा पत्र में ज्ञान पर फोकस रहेगा। हालांकि इस ज्ञान GYAN का हर कोई अलग अलग अर्थ निकाल रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये हो सकता है घोषणा पत्र का फार्मूला

भाजपा द्वारा जिस ज्ञान पर फोकस किया जा रहा है। उसका अर्थ G से गरीब, Y से युवा, A से एग्रीकल्चर और N से नारी लगाया जा रहा है। यानी जो घोषणा पत्र तैयार होगा, उसमें इन सभी वर्ग का विशेष ध्यान रखने की संभावना जताई जा रही है। इससे साफ पता चल रहा है कि भाजपा का घोषणा पत्र गरीब, युवा, महिला और किसान को प्रोत्साहित करने वाला हो सकता है।

6 लाख लोगों के मिले सुझाव

आपको बतादें कि भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी करने से पहले लोगों से सुझाव मांगे थे। जिसके चलते अब तक करीब 6 लाख से अधिक सुझाव आ चुके हैं। संभावना है कि इनमें से बेहतर सुझावों को घोषणा पत्र में शामिल किया जा सकता है। इस मामले में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और दिल्ली के प्रभारी, चुनाव घोषणा पत्र समिति के सदस्य ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि भाजपा का घोषणा पत्र पार्टी नहीं बल्कि जनता तैयार कर रही है।