मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल सहित राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों की उपस्थिति में विधानसभा अध्यक्ष श्री शंकरभाई चौधरी ने गुजरात विधानसभा उप चुनाव-2024 में जीत कर आए पांच नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई।

गांधीनगर 11 जूनः विधानसभा अध्यक्ष श्री शंकरभाई चौधरी ने मंगलवार को विधानसभा में गुजरात विधानसभा उप चुनाव-2024 में जीत कर आए पांच नवनिर्वाचित विधायकों को विधायक पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल सहित राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों ने नवनिर्वाचित विधायकों को बधाई दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 26-विजापुर विधानसभा बैठक से चुने गए विधायक डॉ. सी.जे. चावड़ा, 83-पोरबंदर विधानसभा बैठक से चुने गए विधायक श्री अर्जुनभाई मोढवाडिया, 85-माणावदर विधानसभा बैठक से चुने गए विधायक श्री अरविंदभाई लाडाणी, 108-खंभात विधानसभा बैठक से चुने गए विधायक श्री चिरागकुमार पटेल और 136-वाघोडिया विधानसभा बैठक से चुने गए श्री धर्मेंद्र सिंह वाघेला ने विधायक पद की शपथ ली।