शिमला में मस्जिद निर्माण को लेकर विवाद के बीच हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे विधानसभा में सोते हुए दिखाई दे रहे हैं। बीजेपी ने यह वीडियो शेयर करते हुए कटाक्ष किया है।

शिमला. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली इलाके में एक मस्जिद निर्माण के मामले में तूल पकड़ लिया है। हजारों लोग इसको लेकर सड़क पर उतरे हैं। इसी दौरान हिमाचल के मुख्यमंत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें सीएम विधानसभा में नींद के झोके लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विधानसभा की कार्यवाही में सो गए हिमाचल के मुख्यमंत्री

दरअसल, हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का यह वीडियो भारतीय जनता पार्टी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कमेंट्स में लिखा-हिमाचल प्रदेश का कर्ज बढ़ाकर, प्रदेश की अर्थव्यवस्था को खस्ताहाल कर...देखिए, कैसे विधानसभा में चैन से सो रहे हैं सुक्खू साहब! बता दें कि वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि एक उनके पीछे खड़े एक नेता किसी मुद्दे परअपनी बात रख रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सीएम सुक्खू सुख की नींद लेते हुए नजर आ रहे हैं। हलांकि यह वीडियो कब का है इसकी कोई जानकारी नहीं है।

हिमाचल सरकार समय पर नहीं दे पा रही सैलरी

बता दें कि हिमाचल प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री अपने कर्मचारियों को वेतन और पेंशन समय पर नहीं दे पाने की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। कर्मचारियों ने आरोप लगाया था कि जो सैलरी 1 तारीख को आने वाली थी वह नहीं आई। प्रदेश के 2 लाख से ज्यादा कर्मचारी और 1.50 लाख पेंशनर को सैलरी-पेंशन नहीं मिलने पर सरकार पर आरोप लगाया था। बता दें कि हिमाचल सरकार इस वक्त आर्थिक संकट से जूझ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार पर 98 हजार करोड़ का कर्जा है।

Scroll to load tweet…