हिमाचल प्रदेश में चल रही सियासी जंग के बीच बुधवार को सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बजट पेश कर दिया है। 

शिमला. सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को विधानसभा में बजट पेश कर दिया है। हालांकि इस दौरान बागी विधायक सदन से बाहर निकल गए थे। वहीं विपक्ष ने भी इस कार्यवाही का बॉयकॉट कर दिया था। सुबह 11 बजे शुरू हुई विधानसभा की कार्यवाही हंगामे के बीच चलती रही। जिसमें स्पीकर ने भाजपा के 15 विधायकों को निष्कासित कर दिया था। हालांकि सुक्खू सहित कांग्रेस के 34 विधायक सदन में पहुंचे थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

14 फरवरी से शुरू बजट सत्र खत्म

बजट पेश करते ही विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चिकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। हालांकि 14 फरवरी से शुरु हुआ बजट सत्र 29 फरवरी को पूरा होना था। लेकिन तय समय से एक दिन पहले ही बजट सत्र 28 फरवरी को पूरा हो गया।