हिमाचलय प्रदेश में चल रही सियासी जंग के बीच सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मैंने इस्तीफा नहीं दिया है। हिमाचलय प्रदेश में पूरे 5 साल सरकार चलेगी।

हिमाचल प्रदेश. हिमाचलय प्रदेश में सियासी जंग छिड़ गई है। जिसके चलते सरकार बदलने तक की चर्चा चल रही है। हालही खबर आई थी कि सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस्तीफा देने वाले हैं। लेकिन अब उनका बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने साफ कहा कि मैंने इस्तीफा नहीं दिया है। हिमाचल प्रदेश में पूरे 5 साल सरकार चलेगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस्तीफे की खबर सीएम ने बताई अफवाह

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि उनके इस्तीफे की खबरें अफवाह है। जो विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर ये जानकारी दी है।

चर्चा में खबर थी कि कांग्रेस सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू विधायकों के प्रेशर में आकर इस्तीफा देने को तैयार हो गए हैं। उन्होंने कांग्रेस से प्रदेश अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से बात कर ली है। इसके बाद उन्होंने प्रियंका गाधी से भी बात की। बताया जा रहा है कि वे राज्यपाल से मिलकर अपना पद छोड़ देंगे।

हिमाचलय प्रदेश में मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के पास पूर्ण बहुमत होने के बाद भी हड़कंप मचा हुआ है। राज्यसभा की सीट भाजपा के पास जाने से प्रदेश में सियासी हलचल मच चुकी है। बात सीएम के इस्तीफे तक पहुंच चुकी है। भाजपा के 15 विधायक सदन से निं​लबित कर दिए हैं।

मैं इस्तीफा देने वाला नहीं हूं, मैं यौद्धा की तरह लड़ता हूं। हमारे पास पूरे सिपाही है। मैं उन विधायकों का धन्यवाद करना चाहता हूं। जो हमारे साथ कंधे से कंधा मिलकर चल रहे है।