वीडियो में, ऑटो ड्राइवर उस लड़के से पूछता है कि वो कितनी भाषाएं बोलता है। लड़का जवाब देता है कि उसे सिर्फ दो भाषाएं आती हैं।

Indian auto driver speaks French: एक भारतीय ऑटो ड्राइवर ने अमेरिका के एक कंटेंट क्रिएटर को हैरान कर दिया। ऑटो ड्राइवर ने अचानक फ्रेंच बोलकर उस लड़के को चौंका दिया। jaystreazy नाम के यूजर ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ऑटो ड्राइवर ने लड़के से पूछा कि वह कौन-कौन सी भाषाएं बोलता है। लड़के ने जवाब दिया, फ्रेंच और इंग्लिश। तभी ऑटो ड्राइवर ने फ्रेंच में बात करनी शुरू कर दी। यह देखकर लड़का पूरी तरह से हैरान रह गया। वैसे, बाद में यह बातचीत हंसी-मजाक में बदल गई।

वीडियो की शुरुआत में ऑटो ड्राइवर लड़के से पूछता है कि वह कितनी भाषाएं बोल सकता है। लड़का जवाब देता है कि उसे सिर्फ दो भाषाएं आती हैं, फ्रेंच और इंग्लिश। लेकिन, अगले ही पल ऑटो ड्राइवर एकदम से फ्रेंच बोलने लगता है। यह सुनकर लड़का पहले तो चौंक जाता है क्योंकि उसे समझ नहीं आता कि वह क्या कह रहा है। लेकिन बाद में उसे एहसास होता है कि ऑटो ड्राइवर फ्रेंच में बात कर रहा है, और वह हंसने लगता है।

 

View post on Instagram
 

 

इस वीडियो को 14 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और कई लोग इस पर कमेंट्स भी कर रहे हैं। ज्यादातर लोगों का कहना है कि कंटेंट क्रिएटर और भारतीय ऑटो ड्राइवर के बीच की बातचीत काफी मजेदार है। इस लड़के ने पहले भी भारत से जुड़े अपने अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। शायद, यह पोस्ट उन सब में सबसे ज्यादा पसंद की गई है। वैसे भी, कई लोगों ने कहा है कि यह भारतीय ऑटो ड्राइवर कमाल का है।