- Home
- States
- Other State News
- 78 साल के मिजोरम निवासी लालरिंगथारा ने लिया 9th में एडमिशन, बस्ता टांगकर रोज 3KM पैदल स्कूल जाते हैं
78 साल के मिजोरम निवासी लालरिंगथारा ने लिया 9th में एडमिशन, बस्ता टांगकर रोज 3KM पैदल स्कूल जाते हैं
मिजोरम के 78 वर्षीय स्टूडेंट लालरिंगथारा की कहानी सबकी प्रेरणा बनी हुई है। वे 9वीं में पढ़ रहे हैं। स्कूल के टीचर पुइया ने कहा कि लालरिंगथारा का एडमिशन इसलिए हो गया, क्योंकि हाईस्कूल में नामांकन के लिए कोई उम्र सीमा नहीं है।

आइजोल. 1945 में मिजोरम-म्यांमार सीमा पर चम्फाई जिले के खुआंगलेंग गांव में जन्मे 78 वर्षीय लालरिंगथारा मीडिया की सुर्खियां में है। इन्होंने इसी अप्रैल में लोकल राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान हाईस्कूल में 9वीं में एडमिशन लिया है। गांव में स्कूल नहीं होने पर लालरिंगथारा महज दूसरी क्लास तक पढ़ सके थे। पढ़िए प्रेरक स्टोरी...
लालरिंगथारा ने 70 साल बाद यानी 2018 में अपने न्यू ह्रुइकावम गांव(New Hruaikawm village) में कक्षा 5 में एडमिशन लिया था। यहां वे 8वीं तक पढ़े।
लालरिंगथारा अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते थे, लिहाजा उन्होंने अपने गांव से 3 किमी दूर हाईस्कूल में एडमिशन लिया है। रास्ता दुर्गम होने से उन्हें पैदल ही स्कूल जाना पड़ता है।
लालरिंगथारा ने महज 2 साल की उम्र में अपने पिता को खो दिया था। परिवार घोर गरीबी में घिरा, तो उनकी पढ़ाई छूट गई। लालरिंगथारा ने कक्षा दो तक खुआंगलेंग में पढ़ाई की।
1995 में लालरिंगथारा की पढ़ाई में ब्रेक लग गया, जब उनकी मां न्यू ह्रुआइकौम गांव में शिफ्ट हो गईं।
यह भी पढ़ें-Hijab Controversy: मुंबई के एक कॉलेज में हिजाब-बुर्का बैन
लालरिंगथारा अंग्रेजी सीखने की इच्छा रखते हैं, ताकि एप्लिकेशन लिख सकें और टीवी पर प्रसारित न्यूज समझ सकें।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.