एक 75 साल के व्यक्ति ने अपने से 15 साल छोटी महिला से शादी कर अपना घर बसाया है। इस शादी से सूने घर में फिर से रौनक आ गई है। दरअसल ये शादी खुद 75 साल के बुजुर्ग की बेटी ने करवाई है। 

महिसागर. गुजरात के महिसागर जिले के खानपुर तहसील के अमेठी गांव में एक 75 साल के बुजुर्ग की शादी उनकी बेटी ने 60 साल की महिला से करवा दी है। इस शादी से बुजुर्ग के घर में फिर से रौनक छा गई है। वहीं दोनों को एक दूसरे का सहारा भी मिल गया है। आईये जानते हैं क्या है पूरा मामला।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इन्होंने की शादी

दरअसल 75 साल के साइबा भाई डामोर ने 60 साल की महिला कंकुबेन परमार के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी की है। बुजुर्ग इस उम्र में भी खेती कर अपनी आजीविका चलाते हैं। ये शादी उनकी बेटी ने समाज के लोगों के साथ मिलकर करवाई है। क्योंकि उनके पिता इस उम्र में अकेले थे। उन्हें देखरेख के लिए किसी इंसान की जरूरत थी। इस प्रकार दो बुजुर्गों की शादी देख गांव वाले भी खुशी से झूम उठे।

इसलिये की दोनों ने शादी

साइबा डामोर विधुर थे। वहीं कंकुबेन विधवा थी। ये दोनों ही लंबे समय से अकेले जीवन जी रहे थे। हालांकि वे एक दूसरे को पहले से जानते भी थे। साइबा डामोर की पत्नी की कुछ समय पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी। जिसके बाद उनकी बेटी उनका सहारा थी। लेकिन बेटी की शादी के बाद वे अकेले हो गए। वे खुद ही अकेले अपना काम करते थे। वहीं कंकुबेन के पति की भी कुछ समय पहले मौत हो गई थी। वे भी अकेली रहती थी। इस कारण साइबा की बेटी ने दोनों की शादी समाज की रजामंदी से करवा दी। ताकि दोनों को एक दूसरे का सहारा मिल जाए।

यह भी पढ़ें : प्रेमी के साथ​ बिस्तर पर संबंध बना रही थी चाची, बदन पर नहीं था एक भी कपड़ा, अचानक आई भतीजी...

खुशी से झूम उठे पति पत्नी

इस शादी से दोनों बुजुर्गों का अकेलापन दूर हो गया। दोनों इस शादी से बहुत खुश हुए। वे अपनी ही शादी में झूमते गाते नचाते नजर आए। इस शादी में साइबा की बेटी सहित गांव वाले भी खुशी से नाचे, दोनों की शादी एक मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार करवाई गई।

यह भी पढ़ें : बिस्तर से उठकर देवर के कमरे में पहुंची भाभी, पति ने झांका तो कमरे में देवर भाभी कर रहे थे...