फरवरी दो बड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं के लिए जाना जाता रहेगा। एक घटना भारत से जुड़ी है। CAA के मुद्दे पर दिल्ली में भड़के दंगे के पीछे किसी आतंकी संगठन की साजिश की आशंका जताई गई है। वहीं, दूसरी घटना अंतरराष्ट्रीय है। अमेरिका ने आतंकी संगठन तालिबान से समझौता किया है। यानी अब अमेरिका धीरे-धीरे अफगानिस्तान से अपनी सेनाएं हटाएगा। लेकिन अमेरिका ने एक शर्त रखी है कि तालिबान अलकायदा से कोई रिश्ता नहीं रखेगा, वहीं अहिंसा का रास्ता छोड़ देगा। यह घटना भारत को प्रभावित करेगी। क्योंकि तालिबान को लेकर पाकिस्तान की सहानुभूति रही है। बहरहाल, समूची दुनिया में कई छोटे-बड़े आतकी संगठन सक्रिय हैं। ये मानवता और शांति के सबसे बड़े दुश्मन है। ISIS जैसे संगठनों ने सीरिया जैसे देश को तबाह कर दिया। लश्कर-ए-तैयबा जैसे आंतकी संगठन पाकिस्तान की शह और मदद से भारत के लिए परेशानी का सबक बनते रहे हैं। आइए जानते हैं दुनिया के कुछ सबसे बड़े दुश्मनों के बारे में...