Punjab State Dear Diwali Bumper Lottery 2025 का ड्रॉ 31 अक्टूबर को शाम 8 बजे होगा। ₹500 के टिकट से ₹11 करोड़ तक जीतने का मौका। जानें प्राइज स्ट्रक्चर, टिकट खरीद प्रक्रिया और रिजल्ट चेक करने का तरीका।
Punjab State Dear Diwali Bumper Lottery 2025: पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर लॉटरी 2025 (Punjab State Dear Diwali Bumper Lottery 2025) आपके लिए शानदार मौका लेकर आई है। सिर्फ ₹500 के टिकट से आप ₹11 करोड़ रुपये तक जीत सकते हैं। हर साल की तरह इस बार भी पंजाब सरकार की अधिकृत लॉटरी योजना में लाखों लोग अपनी किस्मत आजमाने वाले हैं। आइए जानते हैं -कब होगा ड्रॉ, कितनी है टिकट की कीमत, कितने लोगों को मिलेंगे इनाम।
Punjab Dear Diwali Bumper Lottery 2025: कब होगा ड्रॉ और क्या है टाइमिंग?
- पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर लॉटरी 2025 इस बार का ड्रॉ आज 31 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) को रात 8 बजे आयोजित होगा।
- ड्रॉ का आयोजन लुधियाना (Ludhiana) में किया जाएगा और परिणाम शाम 8 बजे जारी किए जाएंगे।
- रिजल्ट पंजाब स्टेट लॉटरी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी लाइव देखा जा सकता है।
क्या है Punjab Lottery 2025 का प्राइज स्ट्रक्चर? कौन बनेगा करोड़पति?
पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर लॉटरी 2025 इस साल लॉटरी में कुल 24 लाख टिकटें छापी गई हैं जो तीन सीरीज-A, B और C में बंटी हैं।
हर सीरीज में 200000 से लेकर 999999 तक नंबर होंगे।
इनाम की सूची बेहद आकर्षक है-
| इनाम | राशि | विजेता की संख्या |
|---|---|---|
| 1st Prize | ₹11,00,00,000 | 1 विजेता |
| 2nd Prize | ₹1,00,00,000 | 3 विजेता |
| 3rd Prize | ₹50,00,000 | 3 विजेता |
| 4th Prize | ₹10,00,000 | 9 विजेता |
| 5th Prize | ₹5,00,000 | 9 विजेता |
| 6th Prize | ₹9,000 | 2400 विजेता |
| 7th Prize | ₹5,000 | 2400 विजेता |
| 8th Prize | ₹3,000 | 2400 विजेता |
| 9th Prize | ₹1,000 | 1,20,000 विजेता |
कैसे खरीदें पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर लॉटरी 2025 ?
- अगर आप इसमें भाग लेना चाहते हैं तो बस ₹500 का टिकट खरीदना होगा।
- टिकट केवल अधिकृत विक्रेताओं (Authorized Sellers) से ही खरीदें।
- ध्यान रखें-किसी भी फर्जी या नकली टिकट से दूर रहें, क्योंकि सिर्फ असली टिकट पर ही इनाम मिलेगा।
पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर लॉटरी 2025 5: विजेता कैसे पाएंगे अपना इनाम?
- अगर आप लॉटरी जीतते हैं, तो आपको अपने असली टिकट के साथ 30 दिनों के भीतर दावा (Claim) करना होगा।
- क्लेम की प्रक्रिया पंजाब स्टेट लॉटरी निदेशालय, चंडीगढ़ में पूरी होती है।
- विजेता को टैक्स नियमों के अनुसार भुगतान किया जाएगा।
क्या रखें सावधानियां पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर लॉटरी 2025 में?
- हमेशा अधिकृत विक्रेता से ही टिकट लें।
- टिकट को सुरक्षित और सूखे स्थान पर रखें।
- टिकट पर लिखा नंबर साफ-साफ दिखना चाहिए।
- रिजल्ट के दिन अपने नंबर से मिलान जरूर करें।
Punjab State Dear Diwali Bumper Lottery 2025: क्या इस दिवाली आपकी किस्मत चमकेगी?
- हर साल पंजाब की यह दिवाली लॉटरी करोड़ों के सपनों को हकीकत में बदलती है।
- अब देखना यह है कि 2025 में किसके हाथ लगता है ₹11 करोड़ का जैकपॉट!
- शायद अगला लकी विजेता आप ही हों!
डिस्क्लेमर (Disclaimer): एशियानेट न्यूज अपने पाठकों को लॉटरी में किस्मत आजमाने की सलाह नहीं देता। लॉटरी एक तरह का जुआ है, जो आम आदमी की आर्थिक स्थिति के लिए हानिकारक हो सकता है। इसकी आदत व्यक्ति के जीवन और परिवार को प्रभावित कर सकती है। किसी भी लॉटरी में भाग लेने से पहले वित्तीय विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें- चाहे वह राज्य सरकार द्वारा संचालित लॉटरी ही क्यों न हो।
