कर्नाटक में हुए राज्यसभा चुनाव का रिजल्ट आ गया है। कर्नाटक में 3 राज्यसभा सीटों पर कांग्रेस और एक सीट पर भाजपा की जीत हुई है।

कर्नाटक. कांग्रेस जीत का जश्न मना रही है। क्योंकि यहां कुल 4 राज्यसभा सीटों में से तीन पर कांग्रेस की जीत हुई है। वहीं एक सीट पर भाजपा ने जीत का सेहरा पहना है। आईये जानते हैं कर्नाटक में कांग्रेस और भाजपा से कौन कौन जीता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कांग्रेस की 3 और भाजपा की 1 सीट पर जीत

कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव का रिजल्ट आ गया है। जिसमें कांग्रेस के अजय माकन, नासिर हुसैन और जीसी चंद्रशेखर की जीत हुई है। वहीं भाजपा के नारायण बंदिगे की जीत हुई है।

कांग्रेस को मिले सबसे अधिक वोट

कर्नाटक में अजय माकन ने 47, नासिर हुसैन ने 46 और जीसी चंद्रशेखर ने 46 वोट पाकर जीत हासिल की है। कर्नाटक में भाजपा को 48 कांग्रेस को 139 और जेडीएस को 35 वोट मिले हैं।